रायपुर@thetarget365 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आज से प्रदेशभर में सुशासन तिहार अभियान की शुरुआत कर रही है। यह विशेष अभियान तीन चरणों में संचालित होगा, जिसका उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी शासन को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद सभी जिलों में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं और अधिकारियों ने बैठकों के माध्यम से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
जनता से प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर एक विशेष सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इसके बाद इन्हें संबंधित विभागों और अधिकारियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से भेजा जाएगा। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे एक माह के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।
अभियान के तहत 7 से 10 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत मुख्यालयों और स्थानीय निकायों में ‘समाधान पेटी’ लगाई जाएगी। इन पेटियों में नागरिक अपनी समस्याएं और सुझाव लिखकर डाल सकेंगे। समाधान पेटी की व्यवस्था जिला मुख्यालयों, विकासखंड कार्यालयों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में भी की जाएगी ताकि जनता निःसंकोच अपनी बात रख सके।
Satyabrata Kumar VRS : देश के कई सबसे बड़े और हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की…
JEE Advanced Result : देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी और इंजीनियरिंग संस्थानों यानी भारतीय प्रौद्योगिकी…
Organic Farming : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक में स्थित धरमपुर गांव आज…
Samir Murder Case : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आ…
Virat Kohli Victory Hug : अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 31 मई…
Gujarat Titans Accident: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के महामुकाबले…
This website uses cookies.