CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। आज कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और आंधी की संभावना है।
रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि वे बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले क्षेत्रों में न रहें। बारिश के दौरान घर पर रहें।
जशपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां और नहरें उफान पर हैं
अगले 24 घंटों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उधर, जशपुर जिले में 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान 468.7 मिमी पानी गिर चुका है। लगातार बारिश के कारण इब, दोरकी, लावा, मैनी और कापरी जैसी नदियां उफान पर हैं। विभिन्न स्थानों पर पुलियाओं और पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है।
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र का तीसरा…
Naxal-Free India: लोकसभा में 'नक्सलवाद' के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब…
WI-W vs AUS-W: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के लिए मौजूदा समय चुनौतियों से भरा नजर…
Vizag Shraddha-Style Murder: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना…
This website uses cookies.