Thetarget365

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना के होंगे 2 शुभ मुहूर्त, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि….

Chaitra Navratri 2025 : आज 30 मार्च 2025, रविवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो चुकी है। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। सनातन धर्म में नवरात्रि की अवधि को सबसे पवित्र माना गया है। इसलिए कहते है, जो भी व्यक्ति इन दिनों व्रत रखता है और सच्ची आस्था के साथ मां की उपासना करता है, उसके मन की हर इच्छा अवश्य पूरी होती है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत आज से हो रही है। ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पधार रही है, जिसे शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

नवरात्रि में मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना शुभ संकेत है। मां न सिर्फ हाथी पर आगमन करेंगी बल्कि हाथी पर ही प्रस्थान भी करेंगी। मां की इस सवारी को सुख-समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि के प्रतीक रूप में देखा जाता है। चलिए जान लेते है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि-

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर होती है। आज घटस्थापना यानी कलश स्थापना का दिन है। पंचांग के अनुसार, कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त है। पहला सुबह 06.13 बजे से सुबह 10:22 बजे तक और दूसरा दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक।

नवरात्र घटस्थापना सामग्री

हल्दी, कुमकुम, कपूर, जनेऊ, धूपबत्ती, निरांजन, आम के पत्ते, पूजा के पान, हार-फूल, पंचामृत, गुड़ खोपरा, खारीक, बादाम, सुपारी, सिक्के, नारियल, पांच प्रकार के फल, चौकी पाट, कुश का आसन, नैवेद्य आदि।

चैत्र नवरात्र के कलश स्थापना विधि

  • घटस्थापना के लिए मिट्टी का घड़ा लेकर आएं और इसे घर के ईशान कोण में स्थापित करें।
  • अब इसमें थोड़ी सी मिट्टी डालकर उसपर जौ डालें। तत्पश्चात इसका पूजन करें।
  • अब जिस जगह घटस्थापना करनी है, वहां स्वच्छ करें और गंगा जल छिड़ककर शुध्द कर लें।
  • इसके पश्चात एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और फिर मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित करें।
  • अब एक तांबे के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग पर लाल मौली बांध देवें।
  • कलश में सिक्का, अक्षत, सुपारी, लौंग का जोड़ा, दूर्वा घास डालकर उसपर आम के पत्ते रखें।
  • नारियल को लाल कपड़े से लपेटें और कलश के आसपास फल, मिठाई और प्रसाद रख देवें।
  • उपरोक्त विधि से आपकी कलश स्थापना पूरी होती है। अब आप विधि-विधान से मां की पूजा करें।

Recent Posts

Arvind Kejriwal HC Notice: समन मामले में बरी होने के खिलाफ ED पहुंची हाई कोर्ट, केजरीवाल को नोटिस जारी

Arvind Kejriwal HC Notice: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

2 minutes ago

Anil Ambani News: सीबीआई ने दर्ज की ₹3,750 करोड़ की नई FIR, LIC को धोखाधड़ी से नुकसान पहुँचाने का आरोप

Anil Ambani News:  भारतीय कॉरपोरेट जगत से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने…

10 minutes ago

Middle East War 2026: ईरान ने ठुकराई ट्रंप की डेडलाइन, होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रखने का एलान

Middle East War 2026:  मध्य-पूर्व के रणक्षेत्र में तनाव अब अपने चरम बिंदु पर पहुंच…

12 minutes ago

ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा का जलवा कायम, दक्षिण अफ्रीकी ‘जूनियर रबाडा’ मफाका की रैंकिंग में सुनामी

ICC T20 Rankings:  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खिलाड़ियों की नवीनतम टी20 रैंकिंग जारी कर…

16 minutes ago

Punjab Big Bash: एच.एस. फुल्का ने थामा बीजेपी का हाथ, 2027 चुनाव से पहले पंजाब में मची हलचल

Punjab Big Bash:  पंजाब के राजनीतिक समीकरणों में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को…

19 minutes ago

Minimata Mahtari Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को ₹20,000 की आर्थिक मदद, ऐसे करें घर बैठे आवेदन

Minimata Mahtari Jatan Yojana:  छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग…

21 minutes ago

This website uses cookies.