Chatra Air Ambulance Crash
Chatra Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रांची से दिल्ली की ओर उड़ान भर रही एक एयर एम्बुलेंस भीषण हादसे का शिकार हो गई। सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कासियातु के करमटांड जंगलों में यह विमान क्रैश हो गया। इस दुखद दुर्घटना में विमान में सवार मरीज, उनकी पत्नी, डॉक्टर, दो पायलट और मेडिकल स्टाफ सहित कुल सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह एयर एम्बुलेंस ‘रेड बर्ड एविएशन’ कंपनी की थी, जिसने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। शाम करीब 7:30 बजे जब विमान चतरा के आसमान के ऊपर था, तभी अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इसका संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त इलाके में मौसम अत्यंत खराब था। भीषण तूफान, लगातार कड़कती बिजली और मूसलाधार बारिश के बीच विमान अनियंत्रित होकर घने जंगलों में गिर गया।
हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि इस विमान में लातेहार जिले के चंदवा निवासी 41 वर्षीय संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। संजय कुमार लगभग 55% जल चुके थे और उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। उन्हें 16 फरवरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने के कारण परिजनों ने उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। परिवार को उम्मीद थी कि दिल्ली जाकर उनकी जान बच जाएगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
अस्पताल और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले सातों लोगों की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। मृतकों में शामिल हैं:
विवेक विकास भगत: पायलट
सबराजदीप सिंह: पायलट
संजय कुमार: मरीज
अर्चना देवी: मरीज की पत्नी/परिजन
धूरू कुमार: परिजन
विकास कुमार गुप्ता: डॉक्टर
सचिन कुमार मिश्रा: मेल नर्स
विमान गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चतरा की डीसी कीर्ति श्री जी और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल भारी पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रात के अंधेरे और बारिश के बावजूद प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से शवों को निकालने का काम शुरू किया। घटनास्थल से एक महिला और छह पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं। वर्तमान में पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया गया है।
डीसी कीर्ति श्री जी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह भीषण तूफान और खराब मौसम को माना जा रहा है। हालांकि, हादसे की सही तकनीकी वजह जानने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की एक विशेष टीम मौके पर आएगी। यह टीम विमान के ब्लैक बॉक्स को तलाशेगी, जिससे दुर्घटना के अंतिम क्षणों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी बारीकी से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
Gold Silver Price Today: घरेलू सराफा बाजार में पिछले नौ दिनों से जारी गिरावट का…
Sikkim Weather Update: हिमालय की गोद में बसे खूबसूरत राज्य सिक्किम में कुदरत का कहर…
Share Market Record High: भारतीय शेयर बाजार के लिए 25 मार्च 2026 की सुबह खुशियों…
RCB New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगाज़ से पहले क्रिकेट जगत से…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के साथ…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राज्य की…
This website uses cookies.