President Meeting Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर राज्य आने का आमंत्रण दिया।राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना भी की।
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि वर्ष 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान राज्य में विकास, जनकल्याण, और सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य है – “विकास और संस्कृति का समन्वय”। उन्होंने राज्य में चल रही योजनाओं, सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी राष्ट्रपति को दी।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि आगामी 1 नवंबर, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है, के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आएंगे। इस अवसर पर राज्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री राज्य को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राष्ट्रपति से यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं, बल्कि राज्य की पहचान और विकास को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ और प्रधानमंत्री मोदी की रायपुर यात्रा निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को नई दिशा देगी।
Masoud Pezeshkian Resigns: पश्चिम एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक, ईरान की राजनीति…
IPL 2026 Awards : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले…
IPL 2026 Awards List : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे लोगों…
Weather Alert: जून महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम…
Apricot Benefits : आधुनिक जीवनशैली में खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए…
This website uses cookies.