Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव 2026 के दौरान कांग्रेस नेताओं पर कथित राजनीतिक दबाव और फर्जी कार्रवाई के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में गुरुवार 28 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में किसी न किसी थाने के समक्ष अनशन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी पत्र में कहा गया है कि सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के दबाव में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेन्द्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत फर्जी एफआईआर दर्ज कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इस कार्रवाई के विरोध में पिछले दो दिनों से विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं हटाने, कांग्रेस के आवेदन पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कथित रूप से गलत एफआईआर दर्ज करने वाले थाना प्रभारी को निलंबित करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों से कहा गया है कि वे 28 मई के अनशन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, विधायक एवं पूर्व विधायकों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग और कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।
IPL 2026 Awards List : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे लोगों…
Weather Alert: जून महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम…
LPG Price Hike: देश में आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का एक और बड़ा…
Nirjala Ekadashi 2026: सनातन धर्म और हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी की तिथि को बेहद…
Tulsi Importance: भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो सिर्फ सदियों…
This website uses cookies.