Sarguja rain havoc : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। लगातार झमाझम बारिश से शहर के हालात बदतर हो गए हैं। शहर के कई निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे घरों और दुकानों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है।


प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, राहत टीम सक्रिय
कुंडला सिटी कॉलोनी, घुटरा पारा, चोरका कछार और सोनपुर कला जैसे इलाकों में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। कई घरों में पानी घुस गया, वहीं बाहर खड़ी कारें पानी में आधी डूब चुकी हैं। वार्ड क्रमांक 20 के चोरका कछार इलाके में तो बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लोग रातभर जागते रहे, अपने सामान और परिवार को बचाने में जुटे रहे।



कुंडला सिटी में ड्रेनेज की सुविधा न होने की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। नगरीय प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है, जहां भारी बारिश से पहले कोई तैयारी नहीं की गई थी।


प्रभावित इलाकों में प्रशासन का रेस्क्यू और राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर निगम पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर हर साल यही हालात क्यों बनते हैं और स्थायी समाधान क्यों नहीं हो रहा?
स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, और मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Read More :PM Modi BRICS speech : ब्राजील में BRICS सम्मेलन में PM मोदी का वैश्विक मंचों पर बड़ा बयान 


















