Chhattisgarh IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 10 IAS अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर खाद्य विभाग, स्वास्थ्य सेवाएं और ग्रामीण आजीविका मिशन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
IAS रवि मित्तल को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें जनसंपर्क विभाग के आयुक्त और संवाद सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह बदलाव मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) में बड़ा फेरबदल करते हुए IAS पद्मिनी भोई साहू को प्रबंध संचालक पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह रितेश कुमार अग्रवाल को नया MD नियुक्त किया गया है। वहीं पद्मिनी भोई को कोष एवं लेखा संचालक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सीनियर IAS अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को खाद्य विभाग की सचिव के साथ-साथ राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। उनके पास पहले से ही महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार है और यह जिम्मेदारी उन्हें प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।
अश्वनी देवांगन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का नया मिशन संचालक बनाया गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत जयश्री जैन को हटाकर उन्हें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में उप सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
अविनाश चम्पावत को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक हलकों में इन बदलावों को सरकार के कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय और गति लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार का यह फेरबदल न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे नीतिगत निर्णयों के क्रियान्वयन में तेजी आने की संभावना भी है। जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में अनुभवी माने जाते हैं, जिससे सरकार के कामकाज में प्रभावशीलता की उम्मीद की जा रही है।
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.