ताज़ा खबर

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : सम्मान या अपमान? रक्तदान वीर ने मंत्री की टिप्पणी से आहत होकर लौटाया प्रशस्ति पत्र

Chhattisgarh Rajyotsav 2025 : राज्योत्सव के अवसर पर कलाकेंद्र मैदान में हुए सम्मान समारोह में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने न केवल सम्मान की गरिमा पर सवाल खड़ा कर दिया, बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया। समाजसेवी और रक्तदाता ऋषि अग्रवाल ने कृषि मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी से आहत होकर अपना प्रशस्ति पत्र प्रशासन को वापस कर दिया है।

मामला 2 नवंबर का है, जब राज्योत्सव मंच पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा था। इन्हीं में से एक थे अंबिकापुर निवासी ऋषि अग्रवाल, जिन्होंने अब तक 49 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

जब मंत्री नेताम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देने के दौरान पूछा— “आपने क्या किया है?” तो ऋषि अग्रवाल ने सहजता से उत्तर दिया कि उन्होंने 49 बार रक्तदान किया है। इस पर मंत्री ने हँसी भरे लहजे में कहा— “अभी भी तुम्हारा खून बहुत फड़फड़ा रहा है!” यह टिप्पणी सुनकर मंच पर मौजूद ऋषि अग्रवाल क्षणभर के लिए स्तब्ध रह गए।

ऋषि अग्रवाल का कहना है कि उन्हें लगा जैसे उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा हो, जबकि यह अवसर उनके सामाजिक योगदान की सराहना का होना चाहिए था। “यह मेरे लिए सम्मान का नहीं, अपमान का क्षण था,” उन्होंने कहा। उन्होंने रातभर इस घटना को लेकर बेचैनी महसूस की और फिर परिवार व मित्रों से चर्चा के बाद निर्णय लिया कि वह यह प्रशस्ति पत्र वापस करेंगे।

उन्होंने आज (3 नवंबर 2025) को कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला सरगुजा को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से प्रशस्ति पत्र लौटाया। उन्होंने कहा कि अगर सम्मान के नाम पर किसी का अपमान किया जाए, तो यह समाज में गलत संदेश देता है।

इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना दिया है। लोग इसे “सम्मान समारोह में असम्मान” की मिसाल बताते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस, राज्यपाल से मुलाकात टली और लंबा हुआ इंतजार

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…

2 hours ago

iPhone 17 Pro Max : फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बंपर ऑफर, मात्र इतनी कीमत में लाएं घर

iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…

2 hours ago

Chirmiri Ram Katha : चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, तैयारियों की समीक्षा हेतु हुई बड़ी बैठक

Chirmiri Ram Katha :  छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…

2 hours ago

Ambikapur Online Betting : सरगुजा में ऑनलाइन सट्टे ने ली कारोबारी की जान, कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने की आत्महत्या

Ambikapur Online Betting : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…

2 hours ago

Simplex Castings Fraud : सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर और पति पर धोखाधड़ी का मुकदमा, जमीन घोटाला बेनकाब

Simplex Castings Fraud :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से जालसाजी और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज…

2 hours ago

This website uses cookies.