GST Scam Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जीएसटी चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें 170 से अधिक फर्जी फर्मों के जरिये करोड़ों रुपये की कर चोरी की गई। राज्य जीएसटी विभाग (CG SGST Department) ने GST Analytics, Intelligence Network और GST Prime Portal की मदद से इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड मो. फरहान सोरठिया बताया जा रहा है, जो खुद को जीएसटी कर सलाहकार (Tax Consultant) के रूप में प्रस्तुत करता था।
राज्य जीएसटी विभाग की बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) टीम पिछले एक महीने से इस केस पर काम कर रही थी। 12 सितंबर को फरहान के ऑफिस में छापा मारा गया, जहाँ से चौंकाने वाले दस्तावेज़ मिले। जांच में सामने आया कि फरहान ने 172 फर्जी फर्मों के जरिए बोगस पंजीयन, फर्जी ई-वे बिल और नकली रिटर्न दाखिल किए।
फरहान ने अपने पांच कर्मचारियों को विशेष रूप से फर्जी फर्मों का पंजीयन कराने, दस्तावेज तैयार करने, रिटर्न फाइल करने और ई-वे बिल जनरेट करने के लिए नियुक्त किया था।
अब तक की जांच में सामने आया है कि केवल 26 फर्जी फर्मों के जरिये ही 822 करोड़ रुपये का ई-वे बिल जनरेट किया गया, जबकि दस्तावेजों में सिर्फ 106 करोड़ रुपये का टर्नओवर दिखाया गया। इसका सीधा मतलब है कि राज्य को लगभग 100 करोड़ रुपये के GST राजस्व का नुकसान हुआ है।
जांच में यह भी पाया गया कि इन फर्जी फर्मों ने छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, असम, मणिपुर और ओडिशा जैसे राज्यों में भी पंजीकरण कर रखा था। पंजीकरण के लिए बोगस किरायानामा, सहमति पत्र और एफिडेविट जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था।
17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के निवास पर भी छापा मारा गया। यहां से अधिकारियों को 1 करोड़ 64 लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोने की चार बिस्किट मिलीं। यह नकदी और सोना जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।
इस मामले की जांच अब कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने वाली अन्य कंपनियों तक पहुंच चुकी है। जीएसटी विभाग इन सभी फर्मों की जांच कर रहा है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में सामने आया यह GST घोटाला राज्य की राजस्व प्रणाली के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन राज्य जीएसटी विभाग की सक्रियता और तकनीकी संसाधनों के उपयोग से यह बड़ा घोटाला उजागर हो सका है। जांच अभी जारी है और उम्मीद की जा रही है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Read More : NHM Strike Chhattisgarh:NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दिया अल्टीमेटम
Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…
Riyan Parag Vaping : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
IRGC Military Council : अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…
FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े महाकुंभ, FIFA वर्ल्ड कप…
West Bengal Polls : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत बुधवार,…
This website uses cookies.