छत्तीसगढ़

Ratanlal Dangi Sexual Harassment: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, विभागीय जांच शुरू

Ratanlal Dangi Sexual Harassment: छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक आईजी रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने 16 अक्टूबर 2025 को लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने डांगी पर सात वर्षों तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस जांच की जिम्मेदारी सीनियर आईपीएस डॉक्टर आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे को सौंपी गई है।

सात वर्षों से चल रहा है विवाद

पीड़ित महिला का आरोप है कि यह उत्पीड़न 2017 से शुरू हुआ जब डांगी कोरबा एसपी थे। महिला ने बताया कि डांगी ने सरगुजा के आईजी पद पर रहते हुए और बाद में बिलासपुर के आईजी बनते ही उत्पीड़न का सिलसिला जारी रखा। महिला का कहना है कि डांगी अपनी पत्नी की गैरहाजिरी में उन्हें अपने बंगले पर बुलाकर शारीरिक उत्पीड़न करते थे। इसके अलावा, चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी डांगी वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें परेशान करते रहे।

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जब उन्होंने डांगी से दूरी बनाने की कोशिश की तो डांगी ने धमकियां दीं। उन्हें धमकी मिली कि अगर विरोध किया तो उनके पति को नक्सल क्षेत्र में तबादला कर दिया जाएगा। इसी डर के कारण महिला अब तक चुप थीं।

आईजी रतनलाल डांगी का पलटवार

दूसरी तरफ, आईजी डांगी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का है। उन्होंने डीजीपी अरुणदेव गौतम को 15 अक्टूबर 2025 को लिखित शिकायत सौंपी है जिसमें महिला पर मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। डांगी ने दावा किया है कि महिला उनके वाशरूम और निजी पलों की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।

डांगी ने डीजीपी को लिखे पत्र में बताया कि महिला ने उन्हें जहर की शीशी लेकर कार्यालय में धमकाया और कई शर्तें थोपीं। इसके अलावा, महिला ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उनके परिवार को मानसिक संकट में डाल दिया है। डांगी का कहना है कि महिला ने धमकी दी कि अगर वे अपनी पत्नी के साथ पूजा में शामिल हुए तो वह आत्महत्या कर लेगी।

कौन हैं आईजी रतनलाल डांगी?

आईपीएस रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने बीजापुर, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में आईजी पद पर भी तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वे चंद्रखुरी स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक हैं। डांगी योग गुरु भी हैं और उनकी आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।इस गंभीर मामले पर विभागीय जांच चल रही है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। पुलिस प्रशासन ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पूरी निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।

Read More: Ram Mandir Timing Update: अयोध्या राम मंदिर दर्शन टाइमिंग्स में बदलाव, जानिए नई सारिणी और कारण

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Liver Health Tips : महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा, नजरअंदाज न करें ये 5 साइलेंट लक्षण

Liver Health Tips  : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…

5 hours ago

Akshaya Tritiya 2026: पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 32 मिनट, जानें सटीक शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2026:  अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…

7 hours ago

IPL 2026 Orange Cap : ऑरेंज कैप पर क्लासेन का कब्जा, पर्पल कैप रेस में कंबोज निकले आगे

IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…

7 hours ago

Akshaya Tritiya: 100 साल बाद ‘अक्षय योग’ का महासंयोग, आज सोना खरीदने का ये है सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त!

Akshaya Tritiya:  वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…

7 hours ago

Miss India 2026: गोवा की साध्वी सेल के सिर सजा ताज, विनीत जैन ने बताया क्या है असली सफलता!

Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…

8 hours ago

Chanakya Niti: सफलता कदम चूमेगी! आज ही अपने जीवन में उतारें आचार्य चाणक्य के ये अनमोल विचार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…

8 hours ago

This website uses cookies.