मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सरगुजा के सार्थक मतदाता अभियान को सराहा

अंबिकापुर (thetarget365)। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत सरगुजा संसदीय सीट के लिए हुए मतदान में सरगुजा जिले के 96 फीसदी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने 3 जून सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसका जिक्र करते हुए सरगुजा जिले के सार्थक मतदाता जागरूकता अभियान को सराहा। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए मिशाल बताया। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के द्वारा सरगुजा जिले में 126 मतदान केंद्र में 88% से अधिक मतदान कर एक मिसाल पेश किया गया था।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले के लगभग 54 मतदान केंद्रों में 96 प्रतिशत से अधिक मतदान पहाड़ी कोरवा मतदाताओं के द्वारा किया गया। स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता ने बताया कि सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसका सार्थक परिणाम देखने को मिला। अति पिछड़ा माने जाने वाले पहाड़ी कोरवाओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग ले सरगुजा को गौरवान्वित किया है।

thetarget365

Recent Posts

PM Modi Palakkad : केरल के पलक्कड़ में PM मोदी ने ढोल पर आजमाया हाथ, बोले- केरलम अब बदलाव का संदेश दे रहा

PM Modi Palakkad : केरल में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago

OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लॉन्च, मार्केट में मचाएगा भारी तहलका

OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन की दुनिया में वनप्लस एक बार फिर धमाका करने के लिए…

1 hour ago

CG Lab Attendant Recruitment 2026: 430 पदों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

CG Lab Attendant Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के…

1 hour ago

UP Election 2027 : दादरी की धरती से अखिलेश का बड़ा दांव, क्या 2027 में बदलेगा यूपी का सियासी गणित?

UP Election 2027 :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के…

2 hours ago

This website uses cookies.