◆ 609 छात्र-छात्राओं और 51 शिक्षकों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
Ambikapur News : “विज्ञान से वैश्विक कार्रवाई” की थीम के साथ इस वर्ष विश्व ओज़ोन दिवस 2025 को सरगुजा अंचल में विशेष रूप से मनाया गया। अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से शासकीय हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल, ग्राम चकेरी, बासन, परसा, तारा तथा अदाणी विद्या मंदिर, साल्ही में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ओज़ोन परत संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पीईकेबी व पीसीबी खदान से लगे गाँवों के बच्चों और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में कुल 609 छात्र-छात्राओं एवं 51 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की। विजेताओं को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

हाई स्कूल चकेरी में निबंध प्रतियोगिता में राहुल सिंह (प्रथम), जगन्नाथ सिंह (द्वितीय) और अनुज सिंह (तृतीय) रहे। वहीं मिडिल स्कूल चकेरी की चित्रकला प्रतियोगिता में विवेक (प्रथम), संगीता (द्वितीय) और रिया (तृतीय) स्थान पर रहे।

सरकारी मिडिल स्कूल बसन में प्रधानाध्यापक भारत सिंह के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में भगवती (प्रथम), साक्षी (द्वितीय) और मोनू विश्वकर्मा (तृतीय) स्थान पर रहे। अदाणी विद्या मंदिर साल्ही में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कल्पना (प्रथम), भूमि भारती और रागिनी (संयुक्त द्वितीय) तथा निशु (तृतीय) रही।
हाई स्कूल तारा में प्रधानाध्यापिका भानुप्रभा के निर्देशन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गीता (प्रथम), सतपाल (द्वितीय) और दीपक कुमार (तृतीय) स्थान पर रहे।
इस अवसर पर हाई स्कूल चकेरी के प्रधानाध्यापक खीरवर प्रसाद सिंह एवं मिडिल स्कूल चकेरी के प्रधानाध्यापक शोभित दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की साझा जिम्मेदारी का संदेश भी मजबूती से पहुँचाया।











