मसीही समाज ने मनाया श्रद्घाभाव से पाम संडे

अंबिकापुर। रविवार को मसीही समाज ने पाम संडे श्रद्घाभाव से मनाया। हाथों में खजूर की डालियां लेकर मसीही समाज के लोगों ने नवापारा चर्च में परंपरा का निर्वहन किया। मसीही समुदाय द्वारा 40 दिनों के उपवास और परहेज की अवधि का अंतिम पवित्र सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। जिसमें सप्ताह भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में पाम संडे, गुड फ्राइडे व इस्टर का महत्वपूर्ण स्थान है।

इस अवसर पर बिसप स्वामी अंतोनिस बड़ा ने कहा कि पाम संडे उस दिन की याद में मनाया जाता है। जब येरूशलम नगरवासी तथा उनके शिष्यगणों ने ईसा की जय-जयकार का नारा लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें अपना राजा बनाने के लिए आव्हान किया। उसी घटना की स्मृति में मसीहीजन अपने हाथों में खजूर की कोमल डालियां लिए ईसा की जय-जयकार करते हुए पारंपरिक रूप से हर वर्ष पवित्र सप्ताह के प्रथम दिन अर्थात पाम संडे को भव्य जुलूस निकालते हैं। मसीही समाज के लोगों ने चर्च में पाम संडे का सारा अनुष्ठान पूरा किया। बिशप हाउस में अंबिकापुर धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष ने सर्वप्रथम खजूर की डालियों पर पवित्र जल छिड़क कर आशीष दी। इस अवसर पर बिशप ने अपने संदेश में कहा कि अपनी मृत्यु के पूर्व प्रभु ईसा मसीह ने एक विजयी राजा के समान येरूसलेम में प्रवेश किया था। जनता ने भी दिल खोलकर उनका स्वागत कर अपना राजा स्वीकार किया था, लेकिन शासन-प्रशासन के कुछ लोगों को उनका येरूसलेम प्रवेश खटक रहा था। इसी दिन से उनकी मृत्यु की साजिश में ये लोग लग गए थे। इस तरह प्रभु ईसा के विजयवान येरूसलेम प्रवेश ने ही उनके दुःखभोग व मृत्यु का रास्ता खोल दिया था। अंबिकापुर धर्म प्रांत ने कहा कि हम सभी को ईसा मसीह के आदर्शो पर चलने की जरूरत है। ईसा मसीह के बिना हमारी पहचान नहीं है। वही रविवार को ईसा मसीह के पुर्नजीवन की याद में इस्टर पर्व (गुडफ्राइडे) मनाया जाए। इससे पूर्व आज पाम संडे पर इसाई समुदाय के लोगों ने शहर में भव्य रैली निकाली।

thetarget365

Recent Posts

Mira Road Murder : क्यों बना कातिल टीवी एक्टर आशीष मेश्राम? नौकरानी की हत्या के पीछे का घिनौना सच

Mira Road Murder :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सटे मीरा रोड इलाके में एक…

17 minutes ago

Iran Israel War Peace : क्या इस्लामाबाद से थमेगा ईरान-इजरायल युद्ध? 4 देशों की महाबैठक पर टिकी नजरें

Iran Israel War Peace :  मध्य पूर्व (वेस्ट एशिया) में इजरायल, ईरान और अमेरिका के…

35 minutes ago

Naseem Shah PCB Notice : पीसीबी का नसीम शाह को ‘कारण बताओ’ नोटिस, मरियम नवाज पर ‘क्वीन’ वाली टिप्पणी पड़ी भारी

Naseem Shah PCB Notice : पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन का आगाज उम्मीद…

37 minutes ago

This website uses cookies.