CJP Tiranga March : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च को लेकर हलचल तेज हो गई है। अभिजीत दीपके को कनॉट प्लेस जाने की कोशिश के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले थे।
घर से निकलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके के घर से निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। वह कनॉट प्लेस की ओर जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दीपके ने तिरंगा लहराना शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद तिरंगा मार्च को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू
दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की हुई है। पुलिस ने कानून के उल्लंघन की आशंका और लागू प्रतिबंधों का हवाला देते हुए दीपके को हिरासत में लिया है।
तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल
अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद अब ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है। फिलहाल, उनकी हिरासत की अवधि और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।