सीएम साय ने करिअर पॉइंट कोटा कोचिंग सेंटर का किया उद्घाटन, कहा- सरगुजा के बच्चों को मिलेगा लाभ

अंबिकापुर (thetarget365)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को चोपड़ा पारा रिंग रोड अंबिकापुर स्थित करिअर पॉइंट कोटा कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करिअर पॉइंट कोटा कोचिंग सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि अपने बच्चों को कोचिंग के लिए सुदूर कोटा भेजने वाले अभिभावकों को अब अंबिकापुर में ही अच्छी कोचिंग की सुविधा मिलेगी जिससे यहां के प्रतिभाशाली बच्चे भी बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर कोचिंग के डायरेक्टर अनंत गुप्ता ने बताया कि करिअर पॉइंट कोटा कोचिंग सेंटर में आईआईटी- जेईई, नीट, प्री फाउंडेशन तथा ओलंपियाड की तैयारी बच्चों को करायी जायेगी। हमारे एक्सपर्ट टीचर व फैकल्टी बच्चों के पीछे पूरी मेहनत कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि अब कोटा क्यों जाएं, जब कोटा आपके शहर में है। उद्घाटन के अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, हरपल सिंह, मधुसूदन शुक्ला, विनोद हर्ष, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रूपेश दुबे, राजेन्द्र जायसवाल, विश्वविजय तोमर, जितेंद्र सोनी, मनोज सोनी, संतोष गुप्ता, रमेश पटेल, अनिल ताम्रकार, दारा विजय गुप्ता, संजीव वर्मा, मयंक जायसवाल, दुर्गा शंकर, रवि जायसवाल, शरद सिन्हा, रामप्रवेश पांडे, हर्ष जायसवाल, मुक्ता गुप्ता, परीक्षित गुप्ता, एकता गुप्ता, वर्तिका गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

thetarget365

Recent Posts

Israel Strikes Iran : क्या चेरनोबिल जैसा खतरा? जानें बुशहर परमाणु हमले पर IAEA की डराने वाली रिपोर्ट

Israel Strikes Iran :  ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब दुनिया के लिए…

7 minutes ago

NHAI Summer Internship : घर बैठे सरकारी प्रोजेक्ट्स से कमाएं 40,000! जानें NHAI इंटर्नशिप की पूरी प्रक्रिया

NHAI Summer Internship :  अगर आप इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या किसी अन्य प्रोफेशनल कोर्स के छात्र…

22 minutes ago

Pakistan Earthquake : पाकिस्तान में लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता, लोगों में मची दहशत

Pakistan Earthquake :  पड़ोसी देश पाकिस्तान में शनिवार की सुबह किसी सामान्य दिन जैसी नहीं…

36 minutes ago

IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भारी चेतावनी

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, देश के…

42 minutes ago

Wildlife Facts : बिना आंखों के भी कैसे देखता है यह जीव? जानें स्टार-नोज्ड मोल का रहस्य

Wildlife Facts : हमारी धरती रहस्यों और अनोखे जीवों से भरी पड़ी है। कई बार…

1 hour ago

Home Grown Vegetables: गर्मियों में घर पर उगाएं ताजी हरी सब्जियां, कम खर्च और आसान तरीके से पाएं भरपूर पोषण

Home Grown Vegetables: जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ता है, बाजार में मिलने वाली हरी पत्तेदार…

1 hour ago

This website uses cookies.