अंबिकापुर @thetarget365 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 07 फरवरी को अंबिकापुर में भाजपा के रोड शो व आमसभा में शामिल होंगे।
भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा के रोड शो और आमसभा कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर नगरीय निकाय चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आम जनता से वोट अपील भी करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का मिनट टू मिनट निम्न कार्यक्रम निर्धारित है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तथा भाजपा प्रत्याशियों से मुख्यमंत्री के अंबिकापुर के रोड शो व आमसभा को ऐतिहासिक रूप से पूरी ताकत व क्षमता के साथ सफल बनाने की अपील की है।