सीएम की घोषणा: मैनपाट महोत्सव के लिए अब प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए, पुलिस से जद्दोजहद के बाद विधायक टोप्पो को मिली सभा स्थल में एंट्री

मैनपाट महोत्सव में नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़ रूपए की घोषणा

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ में पहुंचे। समारोह में उन्होंने मैनपाट को पर्यटन की दिशा में और सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि लोग सनातन और बौद्ध धर्म दोनों के समागम स्थल में सुकून की अनुभूति महसूस करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही है। श्री साय ने माताओं एवं बहनों का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश भर की महिला शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिलना शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। प्रदेश भर से 70 लाख महिलाओं ने इसका फॉर्म भरा है और फॉर्म भरने की प्रक्रिया आगे भी प्रारंभ रहेगी, ताकि हमारी पात्र माताओं एवं बहनों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार हर छत्तीसगढ़िया के भांजे श्री राम के दर्शन का सपना पूरा करेगी। साथ ही चरण पादुका योजना को फिर से शुरू किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव में नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़ की घोषणा की। साथ ही मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का तिब्बती शरणार्थी बंधुओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में तिब्बती परम्परा से आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा साईक्लिंग सहित कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान नौकायन, जूमरिंग, आर्चरी, पतंग उत्सव, राज्य स्तरीय साइकिल रेस, पैरा सीलिंग, वैली क्रासिंग, हैंगिंग बॉल सहित अन्य रोमांचक खेलों का आयोजन होगा।

सुरक्षा के नाम पर 10 मिनट गेट में रोके गए स्थानीय विधायक

मैनपाठ महोत्सव में पुलिस की इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी कि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को भी समर्थकों के साथ आयोजन में घुसने को लेकर पुलिसकर्मियों से मशक्कत करनी पड़ी। करीब 10 मिनट तक गेट पर समर्थकों के साथ खड़े रहे विधायक को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मंच तक लाया गया।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Central Jail : जेल में कैदी की ‘मौज’, परिजनों को साथ रहने की दी छूट, सुप्रीटेंडेंट ने 2 प्रहरियों को किया सस्पेंड

Ambikapur Central Jail :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने…

21 minutes ago

Janjgir Champa Accident : जांजगीर-चांपा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत और दो बच्चे घायल

Janjgir Champa Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…

1 hour ago

Bilaspur Deer Poaching : सरकारी रिसॉर्ट में हिरण का शिकार और पार्टी, मैनेजर समेत चार आरोपी हुए गिरफ्तार

Bilaspur Deer Poaching :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने…

1 hour ago

Korba Murder Case : अपनों ने ही उजाड़ा था पूर्व डिप्टी सीएम का परिवार, जानें हाईकोर्ट का ताजा फैसला

Korba Murder Case :  छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के साथ हुई…

1 hour ago

TMC Attack on BJP : TMC ने भाजपा के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र , मणिपुर हिंसा और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा

TMC Attack on BJP : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को 'आरोपपत्र युद्ध' छिड़…

2 hours ago

This website uses cookies.