Thetarget365

तेज हवाओं के बीच ढोढरीकला में अचानक उतरा सीएम का हेलिकॉप्टर

महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

सुशासन तिहार: हरगवां ग्राम पंचायत में शत्-प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण

अंबिकापुर @thetarget365 तेज हवाओं के बीच आज एक हेलिकाप्टर अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा में उतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी। भीड़ ने आत्मीयता पूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आरती और चौपाई से गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महुआ पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने खटिया में बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को डेढ़ साल पूरा हुआ है, आपसे किये गये वादों को पूरा किया गया है चाहे वो धान खरीदी हो या आवास का। सभी कार्य तेजी से होंगे और छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर सतत आगे बढ़ता जायेगा।

मुख्यमंत्री ने चौपाल मे उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और एक-एक कर उनकी समस्या के बारे में पूछा। जब कुछ लोगों ने पानी व सड़क की समस्या का जिक्र किया तो उन्होंने कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा को इनके समाधान के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों को चिन्हित कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करायें। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र शासन व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाने और शिविर लगाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। तेज हवा व आंधी तूफान के बीच जब मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुस्कुराते हुए पूछा कि जाई कि रही, तो ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा रुकिए आपका आगमन हमारा सम्मान है। उनकी बात सुन मुख्यमंत्री धीमी मुस्कान लिए रूके और ग्रामीणों को भरपूर समय दिया।

ग्राम पंचायत हरगवां में आवेदनों का हुआ शत प्रतिशत निराकरण

सुशासन तिहार के दौरान हरगवां ग्राम पंचायत में शत्प्रतिशत आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सक्रियता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन व प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुशासन तिहार के दौरान हरगवां ग्राम पंचायत में कुल 111 मांग के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से पूरे आवेदनों का त्वरित समाधान कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं-

शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरगवा ग्राम पंचायत में 10 लाख की लागत से सीसी रोड़, सामुदायिक भवन, झीकी नाला में पुलिया निर्माण, हैंडपंप व बोरवेल की घोषणा की। इस दौरान सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणनजन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ,प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर मौजूद थी।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 Captains Meet: आईपीएल से पहले कप्तानों की महा-बैठक, ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर छिड़ी बहस

IPL 2026 Captains Meet:  दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के…

2 minutes ago

Delhi Karol Bagh Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत, 25 घायल

Delhi Karol Bagh Bus Accident:  देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले करोल…

5 minutes ago

Trump Iran War Claim: ‘हमने युद्ध जीत लिया है’, ट्रंप का बड़ा ऐलान- अब कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान

Trump Iran War Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तेवरों…

8 minutes ago

Raigarh Elephant Menace: धरमजयगढ़ में 100 से अधिक हाथियों का डेरा, फसलों को भारी नुकसान, ग्रामीण इलाकों में दहशत

Raigarh Elephant Menace: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष (Human-Elephant…

11 minutes ago

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ बारिश का डबल अटैक, अगले 4 दिनों में 3-4 डिग्री बढ़ेगा पारा और होगी बूंदाबांदी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान में मौसम पूरी तरह से शुष्क…

13 minutes ago

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार विमान हादसे में नया मोड़, भतीजे रोहित पवार ने बेंगलुरु में दर्ज कराई Zero FIR

Ajit Pawar Plane Crash:  महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित…

17 minutes ago

This website uses cookies.