कलेक्टर ने जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों से की सीधी बातचीत

Ambikapur News : शहर के गांधी स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन का नज़ारा कुछ खास रहा जब सरगुजा कलेक्टर ने आयोजन स्थल का दौरा किया और प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात की।

ads

इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों से न केवल उनके खेल के बारे में जानकारी ली बल्कि फेंसिंग, गतका और योगा जैसे खेलों की तकनीकों को बारीकी से समझने में भी रुचि दिखाई। राष्ट्रीय फेंसिंग कोच राजेश प्रताप सिंह ने फेंसिंग और गतका की बारीकियों को विस्तार से समझाया।

ads

प्रतियोगिता के तहत फेंसिंग (19 वर्ष आयु वर्ग), गतका (17 व 19 वर्ष), योगा (14, 17, 19 वर्ष), शतरंज, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और रग्बी (सभी 14, 17, 19 वर्ष वर्गों में) मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिनेश झा ने भी सुबह आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न खेलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, “खेलों का संचालन न केवल बेहतर हो बल्कि अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए, जिससे खेल संस्कृति को नई ऊंचाई मिल सके।”

सहायक क्रीड़ा अधिकारी विकास सिंह ने खेलों की निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आनंद धर दीवान, राजेश सिंह राणा, शौभिक दास गुप्ता, प्रकाश तिग्गा, दीपक टोप्पो, पौवनित गील, हरदीप तिग्गा, डॉ. प्रमोद यादव, कृष्णा एक्का, शिवा प्रसाद और विवेक पांडेय सहित कई शिक्षक, अधिकारी और कोच उपस्थित रहे।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.