Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में अब प्रशासन सख्त हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे को निलंबित कर दिया है। वहीं, रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन जायसवाल को हटाने का निर्देश जारी किया गया है।
इस घटना में सबसे गंभीर आरोप यह था कि पोस्टमार्टम के लिए पीड़ित परिवार से 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। शव वाहन भी मुहैया नहीं कराया गया, जिससे परिजनों को बच्चों के शव बाइक पर घर ले जाना पड़ा।
कलेक्टर ने प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी जारी कर दिया है और एसडीएम को आज ही चेक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लापरवाही की पुष्टि करते हुए बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
CSK vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…
Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…
Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
This website uses cookies.