औरझरिया मोड़ में यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत, दर्जन भर यात्रियों को आई मामूली चोटें

बलरामपुर-रामानुजगंज। बुधवार के रात्रि 8 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से होकर रायपुर की ओर जा रही यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही क्लिंकर लोड ट्रक से औरझरिया मोड़ के समीप टक्करा गई। दुर्घटना में बस सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। वही ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटना के बाद पूरी रात जाम की स्थिति बनी रही। आवागमन सुचारू रूप से गुरुवार की सुबह ही शुरू हो सका। घटना की सूचना पर यातायात पुलिस एवं बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


जानकारी के अनुसार रॉयल बस रामानुजगंज की ओर से रायपुर की ओर जा रही थी इसी दौरान बीती रात्रि 8 बजे के करीब औरझरिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे बस सवार एक दर्जन से अधिक लोगों को मामूली चोटे आई। वहीं ट्रक ड्राइवर का पैर क्लच में फंस गया था। वह केबिन में दब गया जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। ट्रक ड्राइवर का नाम अरविंद ठाकुर पिता अजय ठाकुर 25 वर्ष थाना सकरी जिला बिलासपुर का बताया जा रहा है। सूचना पर तत्काल यातायात पुलिस एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बस एवं ट्रक के टक्कर होने का पूरी रात जाम की स्थिति राष्ट्रीय राज्य मार्ग में बनी रही। गुरुवार के सुबह 5 बजे के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

4 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

4 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

4 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

5 hours ago

This website uses cookies.