छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के अंबिकापुर दौरे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बड़ा बयान: “मैं बिना बुलाए कहीं नहीं जाता, मैं स्वाभिमानी पंडित हूं”

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगुजा संभाग दौरे ने कांग्रेस की अंदरूनी सियासत को एक बार फिर सतह पर ला दिया है। अंबिकापुर आगमन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल से मुलाकात नहीं किए जाने को लेकर अब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक का बड़ा और तीखा बयान सामने आया है। पाठक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे बिना बुलाए कहीं नहीं जाते, चाहे वह टीएस सिंहदेव हों या शंकरघाट।

सरगुजा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा, “मैं बिना बुलाए टीएस बाबा के यहां भी नहीं जाता और बिना बुलाए शंकरघाट भी नहीं जाता। मैं स्वाभिमानी पंडित हूं। यदि पार्टी या नेतृत्व की ओर से औपचारिक निमंत्रण नहीं मिलता, तो जाना मेरी कार्यसंस्कृति का हिस्सा नहीं है।” उन्होंने यह बयान उन आरोपों के जवाब में दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि जिला कांग्रेस कमेटी ने जानबूझकर भूपेश बघेल से दूरी बनाई।

दरअसल, भूपेश बघेल सोमवार देर रात उदयपुर और लखनपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचे थे। इस दौरान जहां पूर्व मंत्री अमरजीत भगत समर्थक कांग्रेस नेता उनके स्वागत में सक्रिय नजर आए, वहीं टीएस सिंहदेव समर्थक नेताओं और पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी ने सियासी हलकों में चर्चाओं को हवा दे दी। जिला, शहर और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में सिंहदेव समर्थकों का प्रभाव होने के बावजूद भूपेश बघेल के स्वागत या मुलाकात में उनकी भागीदारी नहीं दिखी।

बालकृष्ण पाठक ने साफ किया कि इसे गुटबाजी के रूप में देखना गलत है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन और मर्यादा सर्वोपरि है। “कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां व्यक्तिगत रिश्तों से ज्यादा संगठनात्मक प्रक्रिया मायने रखती है। बुलावा आता तो हम जरूर जाते,” पाठक ने दो टूक कहा।

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 Orange Cap : ऑरेंज कैप पर क्लासेन का कब्जा, पर्पल कैप रेस में कंबोज निकले आगे

IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…

34 minutes ago

Akshaya Tritiya: 100 साल बाद ‘अक्षय योग’ का महासंयोग, आज सोना खरीदने का ये है सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त!

Akshaya Tritiya:  वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…

40 minutes ago

Miss India 2026: गोवा की साध्वी सेल के सिर सजा ताज, विनीत जैन ने बताया क्या है असली सफलता!

Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…

1 hour ago

Chanakya Niti: सफलता कदम चूमेगी! आज ही अपने जीवन में उतारें आचार्य चाणक्य के ये अनमोल विचार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…

1 hour ago

West Bengal Election 2026 : “भाजपा का अहंकार उसे ले डूबेगा”, ममता बनर्जी ने बंगाल विभाजन को लेकर किया आगाह!

West Bengal Election 2026 :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चुनावी…

1 hour ago

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में 45°C के साथ ‘लू’ का प्रकोप, IMD ने जारी की गाइडलाइन!

Heatwave Alert:  अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन सूरज के तेवर…

1 hour ago

This website uses cookies.