रायपुर@thetarget365 : बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, नेतागण, नगर निगम के पास एकत्रित होकर साय सरकार की नाकामियो को उजागर किया। उसके बाद कांग्रेसजन मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किये।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिये है। यह लड़ाई सरकार के खिलाफ, भाजपा के खिलाफ, छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार जागने को तैयार नही, वह सत्ता के नशे में मस्त है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। वही लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है। बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है और हत्या कर दी जाती है। इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा के सरकार को जगाना है। बैच ने कहा कि इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था पर सरकार को कोई असर नही पड़ा। छत्तीसगढ़ में बलात्कार, लूट, डकैती, अपरहरण के आंकडे चौकाने वाले है। यूपी, बिहार जैसे हालात बन गये है। जहां जुल्म होगा, अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी हक दिलाने के लिये 24 घंटे तैयार है। अहमदाबाद में पार्टी ने तय किया था कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। इस अन्याय सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ते रहेगी। आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। विधानसभा जो आंकडे़ आये है बलात्कार की घटनाये तेजी से बढ़ रहा है। मरवाही में आत्मानंद की छात्रा के साथ बलात्कार हो जाता है। रायपुर, दुर्ग, मुंगेली में बलात्कार की घटना हुयी है। प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटना हो रही है। छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी की घटना में बहुत बढ़ोतरी हुयी है और उस पर नशा भी हावी हो रहा है। अभी सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे है आने वाले समय में सभी मंत्रीमडल का घेराव किया जायेगा।
एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के सीने में छुरी से वार किया है। छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में बलात्कार हो रहे है। राजधानी अपराधगढ़ बन गया है। हर क्षेत्र में महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लड़िकयों की तस्करी हो रही है। उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची गायब है। कांग्रेस ने हमेशा सभी मुद्दों के लिये आवाज उठाई है। छत्तीसगढ़ मे लूट, बलात्कार, डकैती, चोरी की घटनाये बहुत ज्यादा बढ़ गयी है।
आंदोलन में एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्रकुमार, डॉ. प्रेमसाय सिंह, अमितेष शुक्ल, सांसद फूलेदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.