प्रतापपुर (सूरजपुर)। एक तरफ कांग्रेस के नेता भाजपा के शिर्ष स्तर के नेताओं के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते हैं तो दूसरी तरफ राहुल गांधी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर अपने स्तरहीन संस्कारों को प्रदर्शित करते हैं। घोटालों में सिर से लेकर पांच तक डूबी कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब देख रही है। एससी एसटी और ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर एक विशेष समुदाय को आरक्षण देने की बात कह रही है।
यह बातें सोमवार को चेरवा समाज के संभागीय संरक्षक व भाजपा नेता बासुदेव माझी ने खजूरी, सेमरा, सिलौटा, नवाडीह, पड़ीपा, सोनपुर, कनकनगर, गोटगवां, गणेशपुर, सिलौट, परसवार सहित विभिन्न ग्रामों में किए गए अपने जनसंपर्क के दौरान कहीं। माझी ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि जो कांग्रेस अपने छत्तीसगढ़ के कार्यकाल में महिलाओं को पांच सौ रुपए महीना देने के अपने वादे को नहीं निभा सकी वह कांग्रेस अब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए देने का हास्यास्पद दावा कर रही है। पर कांग्रेस को शायद यह पता नहीं है कि 70 सालों तक कांग्रेस ने देश की जिस जनता को अराजकता व घोटालों के बीच जीने को मजबूर किया वह जनता कांग्रेस की धोखेबाज छवि से भलीभांति परिचित है। माझी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस बड़े से बड़ा झूठ बोलने में भी तनिक मात्र नहीं हिचकती। आज घोटाले, भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी में लिप्त कांग्रेसियों को मोदी सरकार आईना दिखाते हुए जेल भेजने का काम कर रही है। माझी ने कहा कि आदिवासियों के हित की बात करने वाली कांग्रेस ने 70 सालों तक आदिवासी वर्ग का शोषण किया। आदिवासियों को सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। क्योंकि कांग्रेस कभी भी आदिवासियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही नहीं चाहती थी। कांग्रेस ने सिर्फ आदिवासियों को विकास के झूठे सपने दिखाते हुए एक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। पर अब समय बदल चुका है। मोदीजी के कुशल नेतृत्व ने पुराने भारत को एक नए भारत के रूप में बदल दिया है। आज मोदी सरकार में आदिवासी वर्ग को वे तमाम सुविधाएं मिल रही हैं जिसके वे हकदार हैं। इस दौरान बासुदेव माझी ने मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.