छत्तीसगढ़

BJP नेता की कार से टक्कर में कांग्रेस नेता की मौत, कांग्रेस नेता की मौत के बाद मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव@thetarget365 : कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बीजेपी नेता पूर्णेंदु कौशिक की कार से टक्कर लगने के बाद कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर की मौत हो गई। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में उबाल ला दिया है, जहां इसे केवल हादसा नहीं बल्कि “साजिशन हत्या” बताया जा रहा है।

हेमेंद्र भोयर अपनी भाभी चंपी भोयर (जो मुलमुला गांव की सरपंच हैं) और पूर्णेंदु की पहली पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। डोंगरीगुड़ा ढाबे के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में हेमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाएं घायल हैं।

 

चंपी भोयर ने बताया कि पूर्णेंदु पीछा करते हुए आ रहा था और जानबूझकर टक्कर मारी। टक्कर के बाद उसने हेमेंद्र को 15-20 मीटर तक घसीटा, फिर गाड़ी से उतरकर देखा कि वह मरा है या नहीं, और फिर भाग निकला।

पुलिस पर FIR दर्ज करने में देरी का आरोप

हादसे के बाद कांग्रेस नेताओं ने देर शाम थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज नहीं की और बहाना बनाया कि लाइट नहीं है। अगले दिन सुबह परिजनों ने शव के साथ चक्काजाम कर दिया। दो घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी पूर्णेंदु कौशिक को गिरफ्तार कर लिया।

राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पंचायत चुनाव में जीत के बाद से पूर्णेंदु दुश्मनी रखता था और हेमेंद्र को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम ने इसे सोची-समझी साजिश और राजनीतिक हत्या बताया है।

कांग्रेस का प्रदर्शन, हाईवे जाम

हादसे के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक ट्रैफिक रुका रहा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

पुलिस की कार्रवाई

कोंडागांव पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त गाड़ी जब्त कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि राजनीतिक टकराव का गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि जांच किस दिशा में जाती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

Recent Posts

Masoud Pezeshkian: ट्रंप की ‘सरेंडर’ वाली धमकी पर भड़के पेजेश्कियन, ईरान ने दी आर-पार की चेतावनी

Masoud Pezeshkian:  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल…

37 minutes ago

Iran Israel War: इजरायल पर बरसीं ईरानी मिसाइलें, अमेरिका ने उतारा अपना सबसे घातक शिकारी बॉम्बर, भारी तबाही

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब…

40 minutes ago

Lok Sabha: लोकसभा में विपक्षी सांसदों का ‘वनवास’ खत्म, 8 सांसदों का निलंबन वापस, सदन में वापसी

Lok Sabha: भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है।…

44 minutes ago

United Nations: UN में भारत का पाकिस्तान पर जबरदस्त प्रहार, ‘इस्लामोफोबिया’ के रोने को बताया दुनिया का सबसे बड़ा ढोंग

United Nations: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में 'इस्लामोफोबिया से निपटने के अंतरराष्ट्रीय दिवस' के अवसर…

51 minutes ago

Congress MLA Expelled: ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 3 विधायक निष्कासित

Congress MLA Expelled: ओडिशा की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदेश कांग्रेस…

54 minutes ago

Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़ में मौत का तांडव, मेगा हाईवे पर बस के उड़े परखच्चे, 5 की मौत

Hanumangarh Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से आज सुबह एक हृदयविदारक खबर सामने आई…

4 hours ago

This website uses cookies.