Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी के महापौर प्रत्याशी डा. अजय तिर्की शहर के सभी वार्डो में डोर टू डोर सघन प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। प्रचार प्रसार के दौरान वे अपने सहित वार्ड पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में भी मतदान की मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।
कुछ इसी तर्ज पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की निगम चुनाव के चरम पर अपनी दिनचर्या बिता रहे हैं। प्रतिदिन 6 वार्ड में सघन प्रचार प्रसार के साथ ही वो वार्डो में मरीजों की तीमारदारी भी कर रहे हैं। प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होने वाली प्रचार प्रसार को समाप्त होते रात के 10 बजते हैं। इस दौरान वे जिन रास्तों से गुजरते हैं परिजनों के निवेदन पर घर के बीमार सदस्यों का ईलाज भी कर रहे हैं। आज के प्रचार प्रसार के दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, मंगल पांडेय वार्ड, बल गंगाधर तिलक वार्ड, शहीद चंद्रशेखर वार्ड और महावीर वार्ड का दौरा किया। प्रतिदिन की भांति इस दौरान उन्होंने कई मरीजों का ईलाज भी किया।
Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…
Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…
Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…
IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…
This website uses cookies.