छत्तीसगढ़

Congress protest Ambikapur : बिजली दरों में चौथी बार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, अंबिकापुर में विद्युत कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन

 Congress protest Ambikapur : छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में लगातार बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेस अब सड़कों पर उतर आई है। “बिजली न्याय” आंदोलन के तहत कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की शुरुआत की है। इसी क्रम में आज अंबिकापुर शहर, ग्रामीण और दरिमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से विद्युत कार्यालय का घेराव किया और राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 18 माह में चौथी बार विद्युत दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में आज अंबिकापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घरेलू उपभोक्ताओं पर 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं पर 25 पैसे प्रति यूनिट और किसानों के लिए सबसे अधिक 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से भारी वित्तीय बोझ डाला गया है।

राजीव भवन से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विद्युत कार्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सात प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें दर वृद्धि की वापसी, विद्युत व्यवस्था में सुधार, स्मार्ट मीटरों की वापसी, सुरेश सोनी के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा एवं दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही जैसी मांगे शामिल हैं।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा, “बिजली की दरों में बार-बार वृद्धि कर आम जनता पर बोझ डालना अमानवीय है। भाजपा सरकार की यह नीति जनविरोधी है और इसकी हर स्तर पर मुखालफत की जाएगी।”

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत दो बड़े विद्युत उपकेन्द्रों का कार्य भाजपा सरकार में ठप पड़ा है, जिससे बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बदतर हो रही है। उन्होंने सरकार पर सिर्फ वसूली करने और बुनियादी ढांचे की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

आंदोलन की आगामी कड़ी:

बिजली न्याय” आंदोलन के तहत अब 22 जुलाई को जिला स्तर पर डीई (कार्यपालन अभियंता) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस इकाइयां भाग लेंगी।

आज के प्रदर्शन में अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, इंद्रजीत धंजल, नारद गुप्ता, मदन जायसवाल, रशीद अहमद, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विकल झा, आशीष जायसवाल, लोकेश कुमार, शुभम जायसवाल, वेदप्रकाश शर्मा, शंकर प्रजापति, सोहन जायसवाल, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निक्की खान, सतीश बारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More  : Congress protest ED : ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur Land Mafia : अंबिकापुर में भू-माफियाओं पर चला प्रशासन का डंडा, रिंगबांध तालाब से अवैध कब्जा हटाना शुरू

Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…

40 minutes ago

WB Elections : सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को बड़ा झटका, काउंटिंग सुपरवाइजरों की नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…

43 minutes ago

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

57 minutes ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

1 hour ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

1 hour ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

1 hour ago

This website uses cookies.