Breaking

कांग्रेस ने किया सहकारी समिति का घेराव, खाद वितरण को लेकर मचा बवाल

सिंचित गांवों को असिंचित घोषित कर किसानों को किया जा रहा है नुकसान

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के किसानों के साथ एक बार फिर नाइंसाफी का मामला सामने आया है। घुनघुट्टा परियोजना से सिंचित गांवों को इस बार अचानक “असिंचित” घोषित कर दिया गया, जिससे न केवल किसानों की कर्ज सीमा घट गई बल्कि वे फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं से भी वंचित हो सकते हैं। इसके साथ ही किसानों को इस बार आवश्यक उर्वरक एनपीके 12:32:16 के स्थान पर कम प्रभावी और महंगा 20:20:0 खाद दिया जा रहा है, जिससे उनकी चिंता और नाराजगी बढ़ गई है।

Adst

कांग्रेस ने किसानों की इस परेशानी को लेकर गुरुवार को सुखरी सहकारी समिति का घेराव किया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष विनय शर्मा, नुरुल आमीन सिद्दिकी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। घेराव के दौरान समिति प्रबंधक ने बताया कि जिला स्तर से मिले निर्देश के आधार पर ही क्षेत्र को असिंचित घोषित किया गया है।

खाद की गुणवत्ता और कीमत पर भी सवाल

कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा दिए जा रहे 20:20:0 उर्वरक की कीमत प्रति बोरी ₹250 बढ़ा दी गई है, और इसे प्रति एकड़ 70 किलो तक डालना पड़ता है। इसके अतिरिक्त पोटाश भी आवश्यक होता है, जिससे किसानों का खर्च बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि एनपीके 12:32:16 की जगह 20:20:0 खाद का प्रयोग करने से उत्पादन पर 10 से 30 प्रतिशत तक असर पड़ सकता है।

कांग्रेस के दबाव और घेराव के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल एक ट्रक खाद समिति को भेजा गया। जिला विपणन कार्यालय के प्रतिनिधियों ने अगले 24 घंटे में दो ट्रक 20:20:0 और एक ट्रक एनपीके 12:32:16 खाद भेजने का आश्वासन दिया है।

टीएस सिंहदेव ने जताई चिंता, सरकार को घेरा

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे किसानों के साथ खुला छल करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिंचित क्षेत्रों को असिंचित घोषित करना और किसानों को आवश्यक खाद न मिलना, सरकार की उदासीनता और असंवेदनशीलता का प्रमाण है। सिंहदेव ने कहा, “एनपीके 12:32:16 खाद खुले बाजार में उपलब्ध है लेकिन सरकार सहकारी समितियों में उसे नहीं दे पा रही है। इससे खाद की कालाबाजारी बढ़ेगी और गरीब किसान आर्थिक संकट में आ जाएंगे।”

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की, ताकि खरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

इस दौरान शैलेन्द्र सोनी, आशीष वर्मा, नीतीश चौरसिया, फैसल सिद्दीकी, सुरेंद्र गुप्ता, लोलर सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। यह मामला सिर्फ एक समिति का नहीं, पूरे सिस्टम की लापरवाही का प्रतीक बनता जा रहा है। यदि प्रशासन और सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो आगामी समय में सरगुजा के किसानों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।

thetarget365

thetarget365

Writer & Blogger

All Posts

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Breaking
  • End Year 2025
  • IPL 2026
  • Take
  • Top News
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • इंटरव्यू
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • नौकरी/ शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • बलोद
    • बलोदाबाजार-भाटापारा
    • बस्तर
    • बेमेतरा
    • बीजापुर
    • बिलासपुर
    • दंतेवाड़ा
    • रायपुर
    • सुकमा
    • सरगुजा
    • रायगढ़
    • नारायणपुर
    • सूरजपुर
    • बलरामपुर
    • जशपुर
    • कोरिया
    • कोरबा
    • धमतरी
    • कांकेर
    • गरियाबंद
    • दुर्ग
    • खैरागढ़
    • जांजगीर-चांपा
    • बलरामपुर-रामानुजगंज
    • कवर्धा
    • GPM
    • राजनांदगांव
    • महासमुंद
    • जगदलपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • सक्ती
    •   Back
    • ट्रेंड
    • Thetarget365
    • पशु-पक्षी
    • मौसम
    • सोशल मीडिया
    •   Back
    • तेलंगाना
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • त्रिपुरा
    • असम
    • अरुणाचल प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • आंध्र प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • ओडिशा
    • मणिपुर
    • केरल
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • मेघालय
    • मिजोरम
    • नगालैंड
    • सिक्किम
    •   Back
    • सोशल मीडिया

© 2025 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Designed By Best News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.