Thetarget365

डीईओ कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, युक्तियुक्तकरण में भ्रष्टाचार का आरोप

मनेन्द्रगढ़ @thetarget365 भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में किए जा रहे युक्तियुक्तकरण के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी DEO कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि “युक्तियुक्तकरण” के नाम पर शिक्षा विभाग में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां की गई हैं। सूची में कई प्रकार की विसंगतियाँ सामने आई हैं, जिससे शिक्षकों और छात्रों दोनों को भारी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि इस प्रक्रिया की आड़ में अधिकारियों द्वारा मनमानी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने दो प्रमुख मांगें रखीं। उनमें युक्तियुक्तकरण की वर्तमान सूची को तत्काल निरस्त किया जाए और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग शामिल है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय जनता का भी समर्थन इस आंदोलन को मिल रहा है, जिससे साफ है कि युक्तियुक्तकरण के खिलाफ असंतोष व्याप्त है।

thetarget365

Recent Posts

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

6 minutes ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

10 minutes ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

31 minutes ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

50 minutes ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

1 hour ago

Bemetara Court Verdict : चमत्कार के नाम पर ‘मौत का तांडव’, बेमेतरा कोर्ट के फैसले से कांपे पाखंडी!

Bemetara Court Verdict :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…

1 hour ago

This website uses cookies.