पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसजनों ने किया याद

अंबिकापुर (thetarget365)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33 वीं पुण्य तिथी पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। राजीव भवन में आयोजित सभा में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

बता दें स्व. राजीव गांधी की हत्या आज ही के दिन वर्ष 1991 में तमिलनाडू के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती हमले में बम विस्फोट कर की गयी थी। उन्हें भारत के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। राजीव भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि आज के आधुनिक भारत और सूचना क्रांति की नींव स्व. राजीव गांधी के द्वारा रखी गयी थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि वे दिलों पर राज करते थे। आज देश में हर हाथ में जो मोबाईल मौजूद है वो उनकी देन है। सरगुजा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शशी सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने न केवल देश को पंचायती राज दिया साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं का सच्चा सशक्तिकरण भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय तिर्की, मो. इस्लाम, सत्येन्द्र तिवारी, रशीद अहमद, अशफाक अली, अनूप मेहता, जमील खान, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, नितिश चौरसिया, पंकज शुक्ला, अमित तिवारी, शुभम जायसवाल, मिथुन सिंह, सतवन सिंह, जितेन्द्र साहू, अनिकेत, भावना नेताम, शकीला सिद्दीकी, प्रीति सिंह, प्रीति सिन्हा, इंदू राजवाडे, पूनम, रिया दास, मोनिका टोप्पो, नेहा, ईश्वर राजवाडे आदि उपस्थित थे।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्व. उमेश्वर शरण सिंहदेव को दी गई श्रद्धांजलि

सरगुजा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. उमेश्वर शरण सिंहदेव की भी आज पुण्यतिथी है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गयी। वे दो बार सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। उनकी गिनती सरगुजा के उन्नत किसानों में होती थी। वे भारत कृषक समाज के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे। उन्हें सहकारिता के क्षेत्र मेेेें राष्ट्रीय स्तर का सहकारिता बंधु पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वे लंबे अर्से तक सरगुजा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे।

thetarget365

Recent Posts

Surguja Police : पेट्रोल पंप कर्मी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता

Surguja Police :  सरगुजा जिले की पुलिस ने दरिमा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी…

3 minutes ago

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु सीएम थलापति विजय का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा, महिलाओं को मिलेंगे पैसे

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलापति…

1 hour ago

Manipur Violence : मणिपुर में चर्च पदाधिकारियों की हत्या से गुस्सा, बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा

Manipur Violence : मणिपुर में हाल ही में हुई चर्च के तीन पदाधिकारियों और एक…

1 hour ago

Chandranath Rath Murder Case : सीबीआई जांच में 70 लाख की सुपारी का खुलासा, सिग्नल ऐप से रची गई साजिश

Chandranath Rath Murder Case :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ…

1 hour ago

India A Squad: तिलक वर्मा को कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका, श्रीलंका में मचेगा धमाल

India A Squad:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 9 जून से श्रीलंका की…

1 hour ago

Delhi WFH News: प्रदूषण और महंगाई पर सरकार का वार, सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला

Delhi WFH News: देश की राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा…

1 hour ago

This website uses cookies.