Surguja Congress : नेशनल हेराल्ड प्रकरण में दिल्ली की विशेष अदालत के हालिया फैसले को कांग्रेस ने “सत्य की जीत” करार देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसी फैसले के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए पिछले दस वर्षों से सुनियोजित ढंग से कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड, नवजीवन और कौमी एकता जैसे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अखबारों के प्रकाशन के लिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को आर्थिक सहायता दी गई थी। इन्हें कर्ज से उबारने के उद्देश्य से यंग इंडिया कंपनी का गठन किया गया, जिसके शेयरधारकों में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं। कांग्रेस का दावा है कि यंग इंडिया के किसी भी शेयरधारक को लाभ अर्जित करने का अधिकार नहीं था, इसके बावजूद बिना एफआईआर के ईडी द्वारा चार्जशीट पेश की गई, जिसे अदालत ने संज्ञान में लेने से इनकार कर दिया।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार लंबे समय से गांधी परिवार को बदनाम करने की राजनीति करते रहे हैं। नेशनल हेराल्ड मामला भी उसी साजिश की कड़ी है। उन्होंने बोफोर्स प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी राजीव गांधी को बदनाम करने की कोशिश हुई, लेकिन कोई तथ्य सामने नहीं आया।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद खान ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष, खासकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। अदालत के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि राजनीतिक बदले की भावना से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
प्रदर्शन में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, मधु सिंह, मो. इस्लाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा, बलराम यादव, तिलक बेहरा, अमित सिंहदेव, प्रदीप गुप्ता, इंद्रजीत सिंह धंजल, डॉ. लालचंद यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परवेज आलम गांधी सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.