छत्तीसगढ़

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला — परवेज़ आलम गांधी बोले, तीन दिनों में 45 से अधिक मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएँ सरकार की नाकामी का प्रमाण

Ambikapur News : दीपावली के दौरान प्रदेश में बढ़ती हिंसक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि बीते तीन दिनों में 45 से अधिक मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएँ होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और प्रशासन पूर्णतः विफल साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराधों की बढ़ती घटनाओं से आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाकर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

परवेज़ आलम गांधी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी वे अंबिकापुर आते हैं, तो महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर मौन साध लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता राष्ट्रवाद का दिखावटी पाठ पढ़ाकर जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों, न्याय और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश में असंतोष और रोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

thetarget365

Recent Posts

Cameron Green KKR : क्या 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन बने KKR की हार के सबसे बड़े विलेन? फैंस का फूटा गुस्सा

Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…

4 hours ago

Baloda Bazar News: स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…

4 hours ago

Bilaspur Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं, बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Bilaspur Road Accident:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…

5 hours ago

Share Market Update March 30: ईरान संकट का कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे धड़ाम

Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…

5 hours ago

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert:  छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…

5 hours ago

IPL 2026 Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ का कोहराम, रोहित शर्मा ने जड़ा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…

5 hours ago

This website uses cookies.