Ambikapur News : कोल्ड स्टोरेज में रखे महुआ की अवैध बिक्री कर हिसाब छिपाने के लिए आगजनी की साजिश रचने वाले मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के सख्त निर्देश पर मणीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले महुआ बेच दिया और फिर सबूत मिटाने के लिए जानबूझकर गोदाम में आग लगा दी।
जानकारी अनुसार, प्रार्थी जयशंकर साहू निवासी बिलासपुर चौक, थाना मणीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका श्याम कोल्ड स्टोर बिलासपुर रोड सांडबार बैरियर के पास स्थित है, जहां धान और महुआ का भंडारण किया जाता है। बीते तीन वर्षों से पत्थलगांव निवासी टिकेश्वर यादव उर्फ बीर कोल्ड स्टोरेज में मैनेजर के रूप में कार्यरत था और संपूर्ण देखरेख की जिम्मेदारी उसी पर थी।
दिनांक 10/11/25 को प्रार्थी द्वारा महुआ के स्टॉक की जानकारी पूछने पर आरोपी ने 356 बोरी महुआ शेष होने की बात कही। इसी दौरान एक व्यापारी के आने पर महुआ लोड करने के लिए मजदूर बुलाए गए। जांच के दौरान मजदूरों ने देखा कि महुआ और धान रखे स्थान पर आग लगी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी खुद आग लगाते हुए पाया गया और यह कहकर मौके से फरार हो गया कि वह फायर स्टेशन को सूचना देने जा रहा है।
आग बुझाने के बाद जांच में सामने आया कि ऊपर तल में केवल 2 बोरी महुआ जली पाई गई, जबकि शेष महुआ मौके से गायब था। पूछताछ और साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने मालिक की जानकारी के बिना 356 बोरी महुआ पहले ही धीरे-धीरे बेच दिया था और हिसाब देने से बचने के लिए आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आगजनी से प्रार्थी को लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
मामले में थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 310/25 धारा 326(जी), 316(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव सिन्धुमार सिसिरिंगा में छिपा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी टिकेश्वर यादव उर्फ बीर 24 वर्ष, निवासी सिन्धुमार सिसिरिंगा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने महुआ बेचने और आगजनी की साजिश स्वीकार की। उसने बताया कि बिक्री से मिली रकम खाने-पीने में खर्च कर दी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज, आरक्षक सतेंद्र दुबे, उमाशंकर साहू, अनिल सिंह और रमाशंकर यादव की सक्रिय भूमिका रही।
CG Paddy Crisis : छत्तीसगढ़ में खरीफ सत्र के तहत धान खरीदी की प्रक्रिया आधिकारिक…
Bengal Political Violence : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के बाद भी हिंसा,…
Naib Tehsildar Controversy : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक…
Share Market Today : पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में आई…
Jeffrey Epstein Files : जब भी वैश्विक स्तर पर तकनीकी क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली और…
Satyabrata Kumar VRS : देश के कई सबसे बड़े और हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की…
This website uses cookies.