Consumer rights Surguja : छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने बुधवार को सरगुजा जिला उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग (E-dump) सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस सुविधा से अब दूरस्थ अंचल के उपभोक्ता और अधिवक्ता आसानी से सुनवाई की प्रक्रिया में जुड़ सकेंगे।
न्यायमूर्ति चौरड़िया ने कहा कि ई-हियरिंग की परिकल्पना तीन माह पूर्व की गई थी और शासन के सहयोग से मात्र तीन माह में ही प्रदेश के 11 जिलों में यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है। शुभारंभ के अवसर पर सरगुजा जिले में पहली वर्चुअल ई-हियरिंग का सफल आयोजन भी किया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी, संयुक्त रजिस्ट्रार मोना चौहान, लेखा अधिकारी मधुलिका यादव, जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर के अध्यक्ष डाकेश्वर शर्मा और सदस्य नीरूपमा प्रधान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और पक्षकारगण शामिल हुए।
स्थानीय स्तर पर जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा के अध्यक्ष राकेश पांडेय, सदस्य द्वय नवनी कान्त दत्ता और अर्चना सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी, संजय अंबष्ठ, सुशील चतुर्वेदी, पीएन दुबे, कीर्ति दुबे, जेपी गुप्ता, लक्ष्मी सिन्हा समेत कई अधिवक्ता एवं आयोग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति चौरड़िया ने कहा कि ई-हियरिंग सुविधा के माध्यम से अब दूरस्थ अंचलों में निवासरत उपभोक्ता और अधिवक्ता बिना समय और धन व्यय किए आसानी से सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। यह पहल न्याय तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…
WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…
Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…
Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…
Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…
Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…
This website uses cookies.