ताज़ा खबर

प्रेम प्रसंग में विवाद बना जानलेवा, प्रेमी ने ही की अपनी प्रेमिका की हत्या – पुलिस ने किया खुलासा

Balrampur Ramanujganj : बलरामपुर जिले के थाना सनावल क्षेत्र में नदी किनारे मिली युवती की संदिग्ध लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी अनुसार 18 सितम्बर को ग्राम तारकेश्वरपुर पारा टूकूपाथर के पांगन नदी किनारे एक युवती का शव मिलने की सूचना पर सनावल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। पीएम रिपोर्ट में मौत संदिग्ध होने पर मामला हत्या का दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी वाड्रफनगर और रामानुजगंज के मार्गदर्शन में साइबर सेल व थाना टीम ने जांच तेज की। गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के प्रेमी शिवनारायण सिंह (24), निवासी तेन्दुवल थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 17 सितम्बर की रात शराब पीकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने नदी किनारे गया था। वहां मोबाइल पर लगातार व्यस्त रहने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने युवती के गले में लिपटे स्टॉल को जोर से खींचा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने मोबाइल छिपा दिया और स्टॉल नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से मृतका का मोबाइल और सिम बरामद कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में एसडीओपी राम अवतार ध्रुव, एसडीओपी बाजी लाल सिंह, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे सहित साइबर सेल और थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

2 hours ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

2 hours ago

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, सैमसन का तूफानी अर्धशतक

CSK vs DC IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…

2 hours ago

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

4 hours ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

4 hours ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

4 hours ago

This website uses cookies.