Thetarget365

CRIME: रकेली में अवैध संबंध की आशंका पर युवक की निर्मम हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के थाना उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रकेली में अवैध संबंध की आशंका के चलते सोनू यादव नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दिये जानने मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार प्रार्थी महेश कुमार यादव, निवासी लटोरी, थाना लखनपुर ने 7 मई को थाना उदयपुर में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 6 मई की शाम वे अपने पुत्र विजय यादव और चचेरे भाई सोनू यादव के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर ग्राम रकेली में एक बारात में शामिल होने आए थे। सभी बारात में शामिल होकर पंचायत रोड के पास तालाब किनारे फ्रेश होने गए थे और मोटरसाइकिल आशा यादव के घर के पास खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान बस्ती की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरोपी आशीष यादव, मिथलेश यादव, सुदामा यादव पहुंचे, जिनके पीछे लालमन यादव, राजकुमार यादव और विशाल यादव पैदल डंडा लेकर आए। सभी ने मिलकर सोनू यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर महेश यादव, उसका बेटा विजय और महिला आशा यादव को भी चोटें आईं। हमले में गंभीर रूप से घायल सोनू यादव को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

थाना उदयपुर पुलिस द्वारा मामले में मर्ग क्रमांक 38/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत जांच शुरू की गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण हत्यात्मक प्रवृत्ति का होना पाया गया। गवाहों के बयानों में यह सामने आया कि सोनू यादव की हत्या अवैध संबंध की आशंका में की गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों मिथलेश यादव (35), सुदामा यादव (62), लालमन यादव (60), राजकुमार यादव (40), आशीष यादव (23), और विशाल यादव (19), सभी निवासी ग्राम रकेली, को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, सब्बल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/25, धारा 103, 115, 190, 191(3) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक आभाष मिंज, प्रधान आरक्षक राजेश चतुर्वेदी, संजय नागेश एवं आरक्षक देवेंद्र सिंह व रत्नेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Janjgir-Champa Double Murder: जांजगीर में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद इलाके में भारी तनाव

Janjgir-Champa Double Murder:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…

23 minutes ago

Chhattisgarh Rules Change Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आम जनता पर सीधा असर

Chhattisgarh Rules Change Today:  आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…

31 minutes ago

Homemade Organic Pesticide: पौधों के कीड़ों से हैं परेशान? किचन के इन मसालों से मिनटों में तैयार करें जैविक स्प्रे

Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…

33 minutes ago

Netanyahu’s New Alliance: ‘ईरान को अकेले नहीं छोड़ेंगे’, नेतन्याहू ने किया नए शक्तिशाली गठबंधन का एलान

Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

39 minutes ago

Nashik Sex Scandal: अशोक खरात के मोबाइल ने खोली 45 नेताओं की पोल, नासिक से मुंबई तक मचा हड़कंप

Nashik Sex Scandal:  महाराष्ट्र के नासिक में 'ढोंगी बाबा' अशोक खरात के यौन शोषण मामले…

45 minutes ago

This website uses cookies.