अपराध

Baloda Bazar Murder: बलौदा बाजार में अपराध चरम पर, 48 घंटे में 3 बेरहम हत्याएं, जानें क्या है पूरा मामला

Baloda Bazar Murder: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले दो दिनों के भीतर हुई लगातार तीन हत्याओं की घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इन वारदातों से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आमजन अपराधियों के बुलंद हौसलों को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पलारी: खंभे से बांधकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

पहली और सबसे निर्मम वारदात पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे में हुई। 25 वर्षीय युवक कैलाश वर्मा की गांव के चौक पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानीय युवकों ने आपसी विवाद के चलते कैलाश वर्मा को उसके घर से घसीटा और गांव के चौक पर लाकर एक खंभे से बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने जीआई पाइप, डंडे और मुक्कों से उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल कैलाश को पहले पलारी और फिर जिला अस्पताल बलौदा बाजार रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में चार आरोपियों—अंशु साहू (19), जतिराम साहू (43), बिहारी लाल साहू (35) और कामेश्वर साहू (45), सभी निवासी ग्राम जर्वे—को गिरफ्तार कर लिया है।

वटगन: घर में घुसकर अधेड़ को मारा

इसी के साथ पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम वटगन से एक और हत्या की खबर सामने आई। यहां 45 वर्षीय अमृत गिरी की उसके घर में घुसकर हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए बाहर गए थे। जब वे लौटे तो अमृत का खून से लथपथ शव सोफे पर पड़ा मिला। पलारी पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है।

चरौटी: युवती की हत्या कर सबूत मिटाने को जलाया शव

तीसरी और चौंकाने वाली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी की है, जहां एक युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि युवती की पहले हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को खलिहान में रखे पुआल में रखकर जला दिया गया। काफी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान ग्राम चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ गांव में रहती थी। एफएसएल टीम और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले में 48 घंटे के भीतर हुई इन तीन हत्याओं ने पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More: Madai Mela 2025: मां अंगार मोती मंदिर में आस्था का संगम, संतान सुख के लिए 1100 महिलाओं ने मांगी मन्नत

Thetarget365

Recent Posts

Ambikapur News: नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसे, प्रशासन मौन!

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…

3 hours ago

Mann Ki Baat: खाड़ी युद्ध से दुनिया में तेल संकट, भारत है पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी का बड़ा बयान!

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

3 hours ago

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

4 hours ago

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

Bengaluru Crime:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

4 hours ago

US Protests: डोनाल्ड ट्रंप की ‘तानाशाही’ के खिलाफ ‘No Kings’ प्रदर्शन, 50 राज्यों में लाखों लोगों का हल्लाबोल!

US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…

5 hours ago

US-Iran Conflict: सऊदी में अमेरिकी जासूसी विमान पर बड़ा हमला, 300 सैनिक घायल, युद्ध की आहट तेज!

US-Iran Conflict:  मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…

5 hours ago

This website uses cookies.