Thetarget365

CRIME: प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह, शादी में शामिल होने आए प्रेमी की पिटाई से मौत

उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के थाना उदयपुर क्षेत्र के ग्राम रकेली में मंगलवार रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक सोनू यादव, निवासी ग्राम लटोरी थाना लखनपुर, एक शादी समारोह में शामिल होने आया था, जहाँ उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सोनू यादव का विवाहिता महिला से प्रेम संबंध था, जिससे नाराज होकर महिला के परिजन और उसके सहयोगियों ने सोनू यादव पर घातक हमला किया। लाठी, डंडा, टांगी से लैस हमलावरों ने सोनू को बेरहमी से पीटा। उसके सिर और चेहरे को इस कदर कुचला गया कि चेहरा खून से लथपथ हो गया।

घटना के समय सोनू के दो साथी वहां से जान बचाकर भाग निकले, लेकिन सोनू अकेला फंस गया और हमलावरों ने उसे तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। स्थानीय लोगों ने इस जघन्य वारदात की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन तत्काल उसे लेकर जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के बिना ले जाने की बात कर रहे थे, परंतु पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को सीएचसी लखनपुर के मर्चुरी में रखवाया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल की तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मिथलेश यादव, सुदामा यादव समेत 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश तेज कर दी गई है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक आभाष मिंज, प्रधान आरक्षक राजेश चतुर्वेदी और आरक्षक देवेंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: अफीम खेती मामले में बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड से दो सरगना गिरफ्तार

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़े पैमाने पर सामने आई अवैध अफीम की…

11 minutes ago

Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर के जंगलों में पुलिस की दबिश, महिला नक्सली की घातक राइफल देख उड़े होश

Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ के नवगठित और संवेदनशील जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के…

22 minutes ago

Raipur News: रायपुर में जमीन के लिए मौत से जंग, टावर पर चढ़ा ग्रामीण मचा हड़कंप

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औद्योगिक केंद्र सिलतरा में उस वक्त हड़कंप मच…

27 minutes ago

Bengal BJP Candidate List : भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की सूची, शुभेंदु अधिकारी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

Bengal BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)…

53 minutes ago

Kerala BJP Candidate List : केरल में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, पहली सूची के 47 नाम उड़ा देंगे विरोधियों की नींद

Kerala BJP Candidate List: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

60 minutes ago

Odisha RS Cross Voting : ओडिशा राज्यसभा चुनाव में बड़ा भूचाल, बीजेडी-कांग्रेस के 10 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

Odisha RS Cross Voting : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्यसभा चुनाव के दौरान एक…

1 hour ago

This website uses cookies.