Oplus_0
बलरामपुर (thetarget365)। जिले के राजपुर विकासखण्ड में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भिलाईखुर्द में संचालित गिट्टी क्रशर खदानों का निरीक्षण किया। जांच में एक क्रशर प्लांट में अनियमितता पाए जाने पर उसे सील करने की कार्यवाही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव जेम्स कुजूर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा राजपुर विकासखंड के ग्राम भिलाईखुर्द में संचालित लुंड्रा निवासी अतुल कुमार पिता मोती साहू के द्वारा संचालित गिट्टी क्रशर खदान का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि संचालक के द्वारा क्रशर के संचालन में अनियमितता बरती जा रही है। संचालक द्वारा मौके पर स्वीकृत मात्रा से अधिक खनिज का भण्डारण किया गया था। साथ ही आवक-जावक पंजी का संधारण भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। इस पर खनिज भण्डारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्रशर को सील बंद किया गया।
Raipur Cafe Fight: राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित 'कैफे लाइट' शुक्रवार और…
Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बड़े पैमाने पर सामने आई अवैध अफीम की…
Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ के नवगठित और संवेदनशील जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के…
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के औद्योगिक केंद्र सिलतरा में उस वक्त हड़कंप मच…
Bengal BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)…
Kerala BJP Candidate List: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…
This website uses cookies.