Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहा चक्रवाती सिस्टम अगले 24 घंटों में तूफान में तब्दील हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में यह सिस्टम गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) का रूप ले सकता है। फिलहाल यह प्रणाली पोर्ट ब्लेयर से लगभग 620 किमी और चेन्नई से करीब 780 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है।
IMD ने बताया कि चक्रवात मोंथा के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में 27 से 30 अक्टूबर के बीच भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है। इस स्थिति को देखते हुए सेना और NDRF की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27 और 28 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से शाम या रात के समय हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि 29 अक्टूबर को मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देर रात और सुबह के समय धुंध छाने की संभावना जताई गई है। आज आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में बारिश का अलर्ट है।
चक्रवात मोंथा का असर बिहार तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होगी। गया, भागलपुर, पटना और मुज़फ्फरपुर में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। छठ पर्व के मद्देनज़र मौसम विभाग की यह चेतावनी अहम मानी जा रही है।
IMD ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को प्रभावित करेगा। उत्तराखंड में 27 से 29 अक्टूबर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है।
तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। बिजली कटौती, पेड़ गिरने और जलभराव जैसी स्थितियों को देखते हुए राज्य सरकारें आपदा प्रबंधन की तैयारियों में जुटी हैं।बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात ‘मोंथा’ न केवल दक्षिण भारत के तटीय राज्यों को प्रभावित करेगा, बल्कि इसका असर उत्तर भारत तक देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश, हवाएं और तापमान में गिरावट मौसम के तेवर बदलने के संकेत दे रहे हैं।
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.