Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘मोंथा’ (Cyclone Mointha) बुधवार रात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराया और भारी तबाही मचाई। नाम भले ही सुगंधित फूल का अर्थ रखता हो, लेकिन यह तूफान आग बनकर बरपा। लगभग 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने पेड़, बिजली के खंभे और मकानों को गिरा दिया। राहत की बात यह रही कि रात बढ़ने के साथ इसके तेवर कुछ कमजोर पड़ गए।
तूफान का लैंडफॉल बुधवार शाम करीब 7 बजे आंध्र तट के काकीनाडा के पास शुरू हुआ। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90–100 किमी प्रति घंटा थी। तेज बारिश और तूफानी हवाओं के कारण कई जिलों में जनजीवन ठप हो गया।
नेल्लोर और कोनासीमा में पेड़ उखड़ गए। कोनासीमा में एक ताड़ का पेड़ महिला पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
लगभग 38,000 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गईं, जबकि 1.38 लाख हेक्टेयर बागवानी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।
एनडीआरएफ और पुलिस टीमों ने एपुरुपालेम, वेटापालेम और आसपास के इलाकों में गिरे पेड़ों को हटाकर सड़क यातायात बहाल किया।
तूफान का प्रभाव ओडिशा में भी देखने को मिला। गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर तेज हवाएं चलीं और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। प्रशासन ने लोगों को समुद्र किनारे न जाने की चेतावनी दी।ओडिशा के 15 जिलों — गंजम, गजपति, खोरधा, पुरी, कंधमाल, रायगड़ा समेत अन्य इलाकों में तेज बारिश के साथ पेड़ उखड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें आई हैं।
मोंथा के आने से पहले ही चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में भारी बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कों और घरों में पानी भर गया। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई। मछलीपट्टनम में मंगिनापुडी बीच पर तेज हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखा गया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार देर रात आंध्र प्रदेश के कुछ तटीय जिलों के लिए जारी रेड अलर्ट वापस ले लिया है। हालांकि, कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसमें शामिल हैं श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मान्यम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अल्लूरी सीतारामा राजू, अनाकापल्ली, एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, गुंटूर, पलनाडु, बापटला और नंद्याल जिले।
राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। समुद्री क्षेत्रों में मछली पकड़ने पर रोक लगाई गई है और तटीय गांवों में लोगों को अस्थायी शिविरों में शिफ्ट किया गया है।चक्रवात मोंथा के कमजोर पड़ने के बावजूद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
Read more : Israel Strikes: IDF के हवाई हमलों से दहला गाज़ा, 18 लोगों की मौत, जानिए लेटेस्ट अपडेट
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: आज 15 मई 2026 दिन शुक्रवार है. कल का…
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
This website uses cookies.