Ambikapur News : नवरात्रि पर्व पर सरगुजा की सांस्कृतिक रंगत इस बार बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से और भी जगमगाने वाली है। 30 सितंबर को होटल ग्रैंड बसंत में आयोजित होने जा रहे दिल से डांडिया सीजन-6 का आकर्षण बनेगीं फिल्म स्टार व मशहूर डांसर-कोरियोग्राफर डैसी शाह।

डैसी शाह का यह सरगुजा में पहला आगमन होगा और उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी और शानदार डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत चुकीं डैसी मंच पर अपनी खास परफॉर्मेंस से नवरात्रि उत्सव की रात को यादगार बनाने जा रही हैं।

इस कार्यक्रम में डैसी शाह के साथ अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को ऊर्जा और मनोरंजन से भर देंगे। आयोजन स्थल होटल ग्रैंड बसंत को भव्य तरीके से सजाया गया है, वहीं टिकट की अग्रिम बुकिंग में बड़ी संख्या में लोगों ने रूचि दिखाई है।
इससे पहले 27 सितंबर को अंबिकापुर में एल्विस यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन विरोध के चलते रद्द करना पड़ा। वहीं अब डैसी शाह के डांडिया नाइट शो को लेकर आयोजकों और दर्शकों में खासा उत्साह है। सरगुजा की धरती पर पहली बार बॉलीवुड स्टार डैसी शाह का आगमन निश्चित रूप से नवरात्रि उत्सव की चमक को दोगुना करने वाला साबित होगा।











