Thetarget365

डौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई

रायपुर @thetarget365 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर संभागायुक्त दुर्ग ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जयसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति, बालोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला पकड़ में आया है।

प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा कई शिक्षकों को गलत तरीके से अतिशेष की श्रेणी में डाला गया है, जबकि नियमों के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए था। रीता गरेवाल, जो अभी परिवीक्षा अवधि में हैं, उन्हें गलत तरीके से अतिशेष माना गया। इसी तरह नूतन कुमार साहू को भी ऐसे ही हालात में अतिशेष गिना गया, जबकि स्कूल में गणित विषय का एक ही शिक्षक पदस्थ है।

पूर्व माध्यमिक शाला साल्हे, धुरवाटोला और पूत्तरवाही में भी विषय और शिक्षक चयन में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। इन सभी मामलों में भारद्वाज की ओर से गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक स्वेच्छाचारिता बरती गई। जिसके फलस्वरूप संभागीय आयुक्त ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बालोद निर्धारित किया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Ali Larijani Photo: अली लारीजानी के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर वायरल, पास ही पड़ी थी बेटे मोर्तजा की लाश

Ali Larijani Photo: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान से एक हृदयविदारक और…

2 minutes ago

Kerala Election 2026 : कांग्रेस में टिकट पर ‘महायुद्ध’, सांसदों की बगावत ने बढ़ाई हाईकमान की टेंशन

Kerala Election 2026: केरल की राजनीति में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां…

6 minutes ago

Bilaspur Suicide: बिलासपुर में तंत्र-मंत्र का सबसे भयानक अंत, भिखारी ने खुद को दी खौफनाक मौत

Bilaspur Suicide: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई…

11 minutes ago

Surajpur Police: सूरजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, गायत्री खदान में दबिश, 33 टन चोरी का कोयला और 20 वाहन जब्त

Surajpur Police: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध कोयला कारोबार और खदानों से होने वाली…

20 minutes ago

WB Election 2026 : निर्वाचन आयोग का हंटर, 5 रेंज के DIG समेत कई बड़े अफसरों का तबादला

WB Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग…

24 minutes ago

ICC ODI Rankings: सलमान अली आगा का बड़ा धमाका, टॉप-10 में मारी एंट्री; कोहली-रोहित का जलवा बरकरार

ICC ODI Rankings:  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खिलाड़ियों की नवीनतम रैंकिंग जारी कर दी…

33 minutes ago

This website uses cookies.