Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज 05 किमी दूरी पर ग्राम डूमरखी जंगल में आज सोमवार की सुबह एक युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हत्या की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वायड और बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार सोमवार को सुबह जिला मुख्यालय से महज 05 किमी दूरी पर ग्राम डूमरखी जंगल में एक युवक-युवती का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बलरामपुर निवासी सुजीत सोनी 25 वर्ष आ. नन्दलाल सोनी जो बजरंग दल का संयोजक है। 22 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त ग्राम दहेजवार निवासी के रूप में की जा रही है। मौके पर युवक और युवती को हत्या कर शव जलाने का प्रयास भी किया गया है। बलरामपुर पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
इस दुख:द घटना के बाद नाराज बलरामपुर व्यापारी संघ ने बंद का आह्वान किया है। संघ में कहा कि आप सभी नगर वासियों को अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है नगर के युवा एवं बजरंग दल के जिला सह संयोजक की बेरहमी से हत्या डूमरखी के जंगल में कर दिया गया है। साथ में एक लड़की का भी शव भी बरामद हुआ है। जिले में लगातार इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही है परंतु पुलिस के द्वारा कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है।इस हत्याकांड के विरोध में आज दिनांक 27/05/2024 दिन सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए नगर बंद किये जाने का निर्णय व्यापारी संघ के द्वारा लिया गया है।
Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…
Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…
Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…
IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…
This website uses cookies.