Oplus_16908288
उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमरिया में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की लाश ग्राम खमरिया के नोनेरा चौक स्थित तालाब के पास सड़क के किनारे पाई गई, जिसे देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे सूरजपुर रोड की ओर से घसीटकर सड़क किनारे फेंका गया है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारी हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं।
Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…
Janjgir-Champa Double Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…
Chhattisgarh Rules Change Today: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…
Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…
Gold Silver Price Today: वित्त वर्ष 2026-27 के पहले ही दिन यानी 1 अप्रैल 2026…
Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…
This website uses cookies.