संदिग्ध परिस्तिथियों में कुंआ में मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप

बलरामपुर-रामानुजगंज। रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चेरा में बुधवार सुबह नव विवाहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। मृतिका के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। विवाहिता के मायके के लोगों ने बेटी को दहेज के लिए मार कर कुएं में डालने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। घटना के बाद जब विवाहिता के मायके वाले आए तो गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। विवाहिता के मायके वालों का आक्रोश देखते हुए पुलिस विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्र से पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा यादव की शादी आशीष यादव ग्राम चेरा के साथ 2 मई 2023 को हुई थी। शादी में मायके वालों ने दहेज में 5 लाख नगद एवं दो लाख का सामान उपहार स्वरूप लड़के पक्ष को दिया था। जिसके बाद से ही ससुराल में और पैसों के लिए लड़की प्रताड़ित होती रहती थी।जिससे तंग आकर मायके वालों ने 55 हजार रुपय फोन पे के माध्यम से आशीष को 7 फरवरी को दिया था। परंतु इसके बाद भी लालच कम नहीं हुआ उनके द्वारा हमेशा पैसे की मांग की जाती रही। मायके वालों ने आरोप लगाया कि 14 मई को रात्रि 11:30 बजे के करीब पति आशीष यादव, ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव, नितेश यादव एक साथ मिलकर मारपीट कर सर पर गंभीर वार करते हुए लड़की की हत्या कर दी। उसकी मृत्यु हो जाने पर उसे कुआं में डाल दिया गया। मायके वालों को जब खबर हुई तो वे झारखंड के ग्राम लवालीकला से सुबह 8 बजे पहुंचे। दोपहर 1 बजे करीब शव को कुंआ से निकाला जा सका। घटना पर डिंडो चौकी में मर्ग कायम किया गया। घटना के बाद विवाहिता के पति एवं ससुर मौके से फरार हो गए हैं।

ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दी की लड़की रात में 12 बजे किसी लड़के के साथ भाग गई

विवाहिता के ससुराल वालों ने रात में 12 बजे उसके मायके वाले को सूचना दी कि आपकी लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई है। जिसके बाद सुबह 7 बजे के करीब मायके वालों ने अपने परिचित महेंद्र गुप्ता को उनके घर में भेजा। इसके बाद महेंद्र गुप्ता को शक हुआ तो वह कुआं के तरफ गए तो कुआं में लड़की के शव होने का खुलासा हुआ।

घटना के बाद पूरे घर में इत्र का किया गया था स्प्रे

बताया जा रहा है कि रात्रि 11:30 बजे के करीब मारपीट कर सिर पर गंभीर वार किया गया था। जिससे नवविवाहिता का काफी खून निकाला एवं उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद शव ससुराल वालों ने कुआं में फेंक दिया। वहीं घटना को छुपाने के लिए पूरे घर में इत्र का स्प्रे कर दिया गया था।

प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का- चौकी प्रभारी डिंडो

डिंडो चौकी प्रभारी ने कहा कि मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का नजर आ रहा है, जो जांच में स्पष्ट होगा। मामले की बारीकी से हर पहलू पर जांच की जा रही है।

thetarget365

Recent Posts

Kanker Crime News: कांकेर में भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kanker Crime News:  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…

4 hours ago

Raipur Crime: रायपुर के नशामुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक की बेहरमी से पिटाई, संचालक के बेटे पर FIR दर्ज

Raipur Crime:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…

4 hours ago

Iran War 2026: ईरान जंग में अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! ब्रिटेन और स्पेन का सैन्य साथ देने से इनकार, स्पेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस

Iran War 2026:  मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

4 hours ago

IPL 2026 RR vs CSK: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, सिर्फ 15 गेंदों में जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 RR vs CSK:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…

4 hours ago

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…

7 hours ago

This website uses cookies.