Oplus_16908288
@thetarget365डेस्क: झारखंड राज्य के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखनदी पंचायत के गंगतिरिया और सुखनदी गांवों के बीच वर्षों पुराने प्रेम-प्रसंग का एक नया मोड़ सामने आया है। गुरुवार देर रात ग्रामीणों ने एक विवाहित प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर बंधक बना लिया, जिसके बाद शुक्रवार को पंचायत बैठका का आयोजन कर मामले का समाधान निकाला गया।
जानकारी अनुसार, गंगतिरिया गांव निवासी रवि रंजन रजवार (31) और सुखनदी गांव निवासी माया देवी (29) के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। माया देवी पहले से शादीशुदा हैं और चार बच्चों की मां हैं, जबकि रवि रंजन की भी पत्नी और तीन संतानें हैं। बताया गया कि पूर्व में भी दोनों को साथ पकड़ा गया था, लेकिन तब समझौता कर मामला शांत कर दिया गया था।
घटना की रात मझिआंव थाना क्षेत्र के बिछी गांव में बारात आई थी, जिसमें रवि रंजन भी शामिल हुआ था। इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका माया देवी से मिलने गया, जहां ग्रामीणों ने दोनों को साथ देखकर पकड़ लिया और बंधक बना लिया।
शुक्रवार को पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि गणेश रजवार, कांडी प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, वार्ड सदस्य, दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत बैठका हुई। इस दौरान माया देवी के पति हरखू रजवार ने पत्नी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, वहीं माया देवी ने भी प्रेमी रवि रंजन के साथ रहने की इच्छा जताई।
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सहमति से मौके पर ही पंचायत नामा तैयार किया गया, जिसके तहत माया देवी को अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ रवि रंजन के साथ भेज दिया गया। मुखिया प्रतिनिधि गणेश रजवार ने बताया कि दोनों के बीच वर्षों से प्रेम-प्रसंग था, और इससे पहले भी सामाजिक समझौता किया गया था। इस बार मामला ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बना, लेकिन पंचायत के फैसले से समाधान निकाल लिया गया।
Surguja Police : सरगुजा जिले की पुलिस ने दरिमा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी…
Tamil Nadu CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलापति…
Manipur Violence : मणिपुर में हाल ही में हुई चर्च के तीन पदाधिकारियों और एक…
Chandranath Rath Murder Case : पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ…
India A Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 9 जून से श्रीलंका की…
Delhi WFH News: देश की राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा…
This website uses cookies.