छत्तीसगढ़

Deepak Baij attack BJP : भाजपा को मनुवादी पार्टी बताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का हमला — बोले, आदिवासियों की आवाज़ दबा रही है पार्टी

Deepak Baij attack BJP : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आदिवासियों की आवाज़ को दबा रही है और पार्टी में आंतरिक असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। नारायणपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराज़गी को लेकर बैज ने कहा, “बीजेपी एक मनुवादी पार्टी है, जिसमें केवल दो लोग बोलते हैं और पूरी पार्टी चुपचाप सुनती है।”

कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कर रहे विरोध

दीपक बैज ने नारायणपुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को पार्टी की अंदरूनी कमजोरी बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं, इसलिए वे अब सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की बात कर रहे हैं। बैज ने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि भगत के एक पोस्ट का हवाला देते हुए कहा, “क्या डीएमएफ और सीएसआर की राशि सिर्फ मंत्रियों के लिए है?” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर गाना गाकर अपनी मांगें रखनी पड़ रही हैं, यह भाजपा की विफलता का प्रमाण है।

‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का दावा फेल, बारिश में डूबा प्रदेश

प्रदेश में हो रही भारी बारिश और जलभराव पर भी दीपक बैज ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के शहर जलमग्न हो चुके हैं, सड़कों का हाल तालाब जैसा है, लेकिन सरकार चुप है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन प्रदेश की जिम्मेदारी भी निभाना जरूरी है।” उन्होंने भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार के दावे को पूरी तरह विफल बताया।

धर्मांतरण पर कानून नहीं ला सकी भाजपा

धर्मांतरण को लेकर भाजपा की कथनी-करनी पर भी बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को केवल चुनावी हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। जब भाजपा सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में धर्मांतरण कानून पर एजेंडा पास किया गया, लेकिन डेढ़ साल बाद भी कानून नहीं लाया गया। बैज ने कहा, “हम भी चाहते हैं कि धर्मांतरण पर कानून बने, लेकिन भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है, कानून कागज और मीडिया में ही सीमित है।”

शिक्षा और कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा

बैज ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और प्रशासनिक ढांचे की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाकर केवल धार्मिक और भावनात्मक मुद्दों पर केंद्रित है, ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके।

सीएम के दिल्ली दौरे पर तंज, कहा- ‘जेपी नड्डा का चला-चली का वक्त है’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 30 जुलाई के दिल्ली दौरे को लेकर बैज ने कटाक्ष करते हुए कहा, “प्रदेश संभल नहीं रहा है और मुख्यमंत्री जी दिल्ली जाकर काम का हिसाब देने जा रहे हैं।” उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा, “यह उनका चला-चली का वक्त है और मुख्यमंत्री उनसे आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।” बैज ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने से प्रदेश की समस्याएं हल नहीं होंगी।

कांग्रेस ने भाजपा को बताया असंवेदनशील और आत्ममुग्ध

दीपक बैज के बयानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस भाजपा पर आदिवासियों की आवाज़ दबाने, राजनीतिक नौटंकी करने और असली मुद्दों से भागने का आरोप लगा रही है। उन्होंने पार्टी में बढ़ती अंतर्कलह, जन असंतोष और प्रशासनिक विफलताओं को चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत भी दिए हैं।

Read More  : North Korea rejects talks : उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत करने से किया इंकार, किम यो जोंग ने खारिज किए संबंध सुधार के प्रयास

Thetarget365

Recent Posts

Mosquito Deaths: शेर या सांप नहीं, यह नन्हा जीव है दुनिया का सबसे बड़ा कातिल, आंकड़े डरा देंगे

Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…

30 minutes ago

Banana Price Crisis: ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच पिस रहा किसान, कौड़ियों के दाम बिक रहे महाराष्ट्र के केले

Banana Price Crisis: आमतौर पर रमजान का पवित्र महीना फल उत्पादक किसानों के लिए खुशहाली…

32 minutes ago

Suryakumar Yadav: टी20 के किंग सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों नहीं खेल पा रहे टेस्ट?

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का…

36 minutes ago

Deve Gowda Letter to Sonia: संसद की गरिमा पर देवगौड़ा का सोनिया गांधी को पत्र: राहुल गांधी के ‘तरीकों’ पर उठाए गंभीर सवाल

Deve Gowda Letter to Sonia: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) के वरिष्ठ नेता एचडी…

42 minutes ago

IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार IPS संतोष सिंह को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली में संभालेंगे CISF DIG की कमान

IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2011 बैच के प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा (IPS)…

49 minutes ago

This website uses cookies.