राष्ट्रीय

Delhi AQI: दिल्ली में AQI 439, क्या बारिश से जहरीली हवा से राहत मिलेगी?

Delhi AQI: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोगों की सबसे बड़ी चिंता हवा की गुणवत्ता बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI लगातार बढ़ रहा है और आज आनंद विहार के आसपास यह 420 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। पंजाबी बाग में तो AQI 439 तक पहुंच गया है। ये स्तर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माने जाते हैं।

Delhi AQI: शहर के विभिन्न इलाकों का AQI

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। ITO में AQI 405, वजीरपुर में 477, नोएडा में 403, IGI एयरपोर्ट में 373, गाजियाबाद में 427, ग्रेटर नोएडा में 395 और गुरुग्राम में 302 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इन आंकड़ों में दिनभर बदलाव संभव है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है।

Delhi AQI: स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

‘गंभीर’ AQI के स्तर पर लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य है। सांस की समस्या, आंखों और गले में जलन, एलर्जी और पुरानी बीमारियों के लिए खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोग से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति खतरनाक हो सकती है।मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली में 19 नवंबर से 24 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। बारिश से वायु प्रदूषण में कुछ हद तक कमी आ सकती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए और भी कदम उठाने की जरूरत है।

स्थानीय लोगों की चिंता और सुझाव

पंजाबी बाग में रहने वाले एक शख्स का कहना है कि यह समस्या पिछले 10-15 सालों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ‘जब तक सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेती, तब तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे। दिल्ली में हर साल कम से कम 2 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य होना चाहिए।’ साथ ही, उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि हम सभी मिलकर प्रदूषण फैलाने वाली आदतों पर नियंत्रण रखें।

दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण केवल स्वास्थ्य के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह पूरे शहर की जीवन गुणवत्ता पर असर डालता है। नागरिकों, सरकार और पर्यावरण विशेषज्ञों को मिलकर इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालना होगा। फिलहाल, बाहर निकलते समय मास्क पहनना और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।

Read More : Delhi AQI: दिल्ली में कब मिलेगी जहरीली हवा से राहत? जानें IMD अपडेट!

Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

4 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

5 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

6 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

6 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

6 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

6 hours ago

This website uses cookies.